Horrific Crash Between SUV and Tractor Leaves 5 Dead in Narmadapuram MP: नर्मदापुरम में भीषण हादसा, SUV-ट्रैक्टर की टक्कर में 5 की मौत और 7 घायल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP: नर्मदापुरम में भीषण हादसा, SUV-ट्रैक्टर की टक्कर में 5 की मौत और 7 घायल

सोमवार तड़के मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक शादी समारोह से लौट रही एक एसयूवी की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

Mon, 27 April 2026 10:31 AMMohit पीटीआई, नर्मदापुरम
share
MP: नर्मदापुरम में भीषण हादसा, SUV-ट्रैक्टर की टक्कर में 5 की मौत और 7 घायल

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सोमवार तड़के एसयूवी कार और ट्रैक्टर की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक शादी समारोह से लौट रही एक एसयूवी की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों का ईलाज करवाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही माखननगर थाना पुलिस ओर 108 मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

माना गांव से लौट रहे थे

यह हादसा तवा नदी पुल पर आंचलखेड़ा के नजदीक रात करीब डेढ़ बजे हुआ। एसयूवी में सवार लोग सिहोर जिले के बुधनी तहसील के माना गांव से लौट रहे थे।

आमने-सामने टक्कर हो गई

माखन नगर पुलिस थाना प्रभारी, अनुप कुमार उइके ने पीटीआई को बताया कि स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की सोयाबीन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान पांच लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने मारा थप्पड़ तो पति ने उतारा मौत के घाट; चरित्र शंका में बेरहमी से हत्या

ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान साहिल यादव (19), हरि सिंह यादव (57), विनीत यादव (22), शुभम मोरप्पा (18) और संतोष प्रजापति के रूप में हुई है। अधिकारी ने आगे बताया कि घायलों को ईलाज के लिए माखन नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीधी और नर्मदापुरम में बनेंगी नई तहसीलें; सरकारी कर्मियों को भी तोहफा

बीते महीने भी हुआ था भीषण हादसा

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में 26 मार्च को सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रही एक बस और एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए थे। 10 मृतकों में बस के आठ यात्रियों के साथ-साथ पिकअप वाहन का चालक और एक खलासी भी शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नर्मदापुरम में 1,242 पेड़ों की अवैध कटाई, NGT ने 4 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नागपुर रोड पर सिमरिया के पास हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में छह पुरुष, तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।