fire Broke out by a beedi destroyed the house and vehicle major accident in MP बीड़ी से भड़की ऐसी आग; घर-गाड़ी सब जलकर खाक; MP में बड़ा हादसा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बीड़ी से भड़की ऐसी आग; घर-गाड़ी सब जलकर खाक; MP में बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के मुरैना के जिगना ग्राम में एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा नुकसान कर दिया। खेत की नरवाई (फसल के अवशेष) में फेंकी गई जलती बीड़ी से अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

Sun, 26 April 2026 08:00 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मुरैना
share
बीड़ी से भड़की ऐसी आग; घर-गाड़ी सब जलकर खाक; MP में बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के मुरैना के जिगना ग्राम में एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा नुकसान कर दिया। खेत की नरवाई (फसल के अवशेष) में फेंकी गई जलती बीड़ी से अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, एक ग्रामीण द्वारा खेत में बीड़ी फेंकने के बाद सूखी नरवाई ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और खेत के किनारे खड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया। महज दो मिनट के भीतर ही कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

आग यहीं नहीं रुकी, बल्कि पास में बने किसान के कच्चे घर तक जा पहुंची। देखते ही देखते आग ने घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी जलकर पूरी तरह खाक हो गए। किसान परिवार के सामने अचानक भारी नुकसान खड़ा हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 महीने की बच्ची की कुपोषण से मौत, जुड़वां भाई की हालत नाजुक; सिस्टम पर उठे सवाल

समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाना मुश्किल हो गया। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड को कई बार फोन किया गया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीड़ी की तलब बनी मौत, एमपी में 70 साल के बुजुर्ग की झुलसकर मौत; ऐसे हुआ हादसा

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। फिलहाल प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा देने और घटना की जांच करने की मांग की जा रही है। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि थोड़ी सी लापरवाही भी कितनी बड़ी तबाही का कारण बन सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBA छात्रा से रेप, गंदे वीडियो और ब्लैकमेलिंग; 29 साल का इंजीनियर निकला हैवान
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।