Unnatural act with a cow in Betul, MP; people resort to vandalism and arson एमपी के बैतूल में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने की तोड़फोड़ और आगजनी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी के बैतूल में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने की तोड़फोड़ और आगजनी

घटना सामने आते ही हिंदू संगठन में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी भी की। कुछ लोगों द्वारा मस्जिद की तरफ बढ़ने का भी प्रयास किया गया है।

Sun, 1 Feb 2026 02:45 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, बैतूल
share
एमपी के बैतूल में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने की तोड़फोड़ और आगजनी

मध्य प्रदेश के बैतूल से गाय के साथ एक युवक द्वारा अप्राकृतिक यौन कृत्य करने का मामला सामने आया है। घटना सामने आते ही हिंदू संगठन में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी भी की। कुछ लोगों द्वारा मस्जिद की तरफ बढ़ने का भी प्रयास किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

गाय से दुष्कर्म का वीडियो आया सामने

ये घटना बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 110 किमी दूर स्थित दामजीपुरा गांव से सामने आई है। यहां पशु से दुष्कर्म का वीडियो सामने आने के बाद आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने रविवार दो दुकान जला दीं। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जलाई गई दुकान में एक आरोपी की दुकान है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

तोड़फोड़ और आगजनी के बाद पुलिस बल तैनात

घटना के बाद 3 थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। हालात को काबू करने के लिए भैंसदेही, चिचोली और मोहदा थानों का पुलिस बल मौके पर भेजा गया है। पुलिस लाइन से वज्र वाहन और अतिरिक्त बल सुबहपुलिस लाइन से वज्र वाहन और अतिरिक्त बल सुबह 11.45 बजे रवाना किया गया। दोपहर करीब 1.35 बजे पुलिस फोर्स गांव पहुंची। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह हिंदू संगठनों ने एसडीओपी को कॉल कर दुष्कर्म मामले में आवेदन देने की बात कही थी। मोहदा थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बाद में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मरुधर: राजस्थान के थार का जल गणित, बड़े राज्य में सबसे कम पानी की कहानी
ये भी पढ़ें:MP में बदला मौसम का मिजाज, 1फरवरी को कहां येलो अलर्ट? कई जिलों में बारिश के आसार
ये भी पढ़ें:3 नाबालिग लड़कों ने 6 साल की मासूम का किया गैंगरेप; दो हिरासत में, तीसरा फरार

स्थानीय लोगों का कहना है कि बवाल सुबह ही शुरू हो गया था, लेकिन पुलिस बल को मौके पर पहुंचने में कुछ समय लग गया।मोहदा थाना प्रभारी वी. के. मौर्य ने बताया कि जिस युवक पर आरोप है, उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि मामला इतना बड़ा हो जाएगा, इसका अंदेशा नहीं था।पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

क्या बोली पुलिस

एसपी वीरेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बतया की हालत नियंत्रण में है और आरोपी हिरासत।में लिया गया है। उपद्रव की सूचना मिलते ही पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजा गया। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।गांव की आबादी लगभग 2500 है, जिसमें 30 से 40 मुस्लिम परिवार रहते हैं। यहां राठौर और कोरकू समाज की बहुसंख्यक आबादी है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।