एक सब्जेक्ट में आई सप्लीमेंट्री, उज्जैन में 12वीं की छात्रा ब्रिज से कूदी; तनाव में थी
14 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया जहां रिजल्ट का प्रतिशत बढ़ने से बच्चों के चेहरे पर खुशियां आई वहीं दूसरी ओर जो बच्चे किसी कारणवश सफल नहीं हो पाए उनके लिए सरकार ने व्यवस्था की है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 14 अप्रेल को माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के परिणाम आने के बाद एक छात्रा ने गुस्से ओर तनाव में आकर ओवर ब्रिज पुल से कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही सहेली मौके पर पहुंची ओर आसपास के लोगों की मदद से छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया ओर सहेली ने ही घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे। हालांकि पुल से कूदने पर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने बताया कि छात्रा का एक हाथ और एक पैर फ्रैक्वर हुआ है।
पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है। बता दें कि 14 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया जहां रिजल्ट का प्रतिशत बढ़ने से बच्चों के चेहरे पर खुशियां आई वहीं दूसरी ओर जो बच्चे किसी कारणवश सफल नहीं हो पाए उनके लिए सरकार ने व्यवस्था की है।
छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया
उज्जैन शहर के पंवासा थाना क्षेत्र के मक्सी रोड ओवर ब्रिज से बुधवार देर शाम कूदकर एक छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया, बताया जा रहा है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद छात्रा को एक विषय में सप्लीमेंट्री आई थी इस बात से तनाव में आकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया है, इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई ओर छात्रा का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
तनाव में आ गई थी छात्रा
मिली जानकारी के अनुसार, नानाखेड़ा क्षेत्र की लोहार पट्टी निवासी 18 वर्षीय छात्रा दशहरा मैदान स्कूल में पढ़ती है। बुधवार को वह अपनी सहेली के घर गोपालपुरा गई थी। सहेली के साथ उसने एमपी ऑनलाइन सेंटर पर अपना रिजल्ट देखा, जिसमें उसे एक विषय में सप्लीमेंट्री मिली। इसके बाद वह तनाव में आ गई। उसने अपनी सहेली को घर छोड़ा और खुद घर जाने का कहकर निकली, लेकिन सीधे गोपालपुरा स्थित मक्सी रोड ब्रिज पहुंच गई और वहां से छलांग लगा दी।
छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया
पंवासा थाना प्रभारी घामड़ सिंह मंडलोई ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सहेली मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। छात्रा ने पूछताछ में बताया कि गुस्से ओर तनाव के चलते यह कदम उठाया था, घायल छात्रा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस हादसे में उसका एक हाथ और एक पैर फ्रैक्चर हुआ है। छात्रा ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि सप्लीमेंट्री आने के कारण उसने यह कदम उठाया।
रिपोर्ट विजेन्द्र यादव
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन