Wedding Joy Turns to Mourning: Newlywed Couple Among 4 Killed as Truck Overturns on Auto in MP शिवपुरी: शादी के अगले ही दिन दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत, खड़े ऑटो पर पलटा मुर्गी दाना से भरा ट्रक, Shivpuri Hindi News - Hindustan
More

शिवपुरी: शादी के अगले ही दिन दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत, खड़े ऑटो पर पलटा मुर्गी दाना से भरा ट्रक

शनिवार को विदाई के बाद परिवार के साथ ऑटो से गांव लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना में दूल्हा-दुल्हन के साथ उनकी मां और भाभी की मौत हो गई। सभी को जेसीबी की मदद से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Sat, 11 April 2026 03:44 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share
शिवपुरी: शादी के अगले ही दिन दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत, खड़े ऑटो पर पलटा मुर्गी दाना से भरा ट्रक

जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में टोंगरा रोड पेट्रोल पंप के पास मुर्गी दाना से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की दबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य की शुक्रवार को संजय कॉलोनी की राजेश्वरी शाक्य से शादी हुई थी।

शनिवार को विदाई के बाद परिवार के साथ ऑटो से गांव लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना में दूल्हा-दुल्हन के साथ उनकी मां और भाभी की मौत हो गई। सभी को जेसीबी की मदद से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिवपुरी: पत्नी ने फोन कर बुलाया, थाने में पति ने खुद पर ही कर दिए ब्लेड से वार

ड्राइवर और दूल्हे की बहन दुकान पर चले गए थे

शनिवार को शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य, भाभी राजो शाक्य बहन भूरिया शाक्य ड्राइवर के साथ ऑटो से राजगढ़ गांव के लिए रवाना हुए थे। टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रिक्शा ड्राइवर ने वाहन खड़ा किया था। इस दौरान ड्राइवर और दूल्हे की बहन पास की दुकान पर चले गए थे। तभी मुर्गी दाना से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। ऑटो में बैठे दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां और भाभी ट्रक के नीचे दब गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिवपुरी में दर्दनाक हादसा! करंट लगने से जिंदा जल गए मासूम और महिला

डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया

दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। करीब आधे घंटे बाद सभी को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, दूल्हे की बहन भूरिया शाक्य की लगन आज राजगढ़ गांव में होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। परिवार के सदस्य दुल्हन की विदाई के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट - अमित कुमार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।