Ujjain Bulldozer action on 16 illegal buildings near mahakal temple उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास प्रशासन का बड़ा एक्शन, कोर्ट से स्टे हटते ही बेगमबाग में 16 अवैध इमारतों पर गरजा बुलडोजर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास प्रशासन का बड़ा एक्शन, कोर्ट से स्टे हटते ही बेगमबाग में 16 अवैध इमारतों पर गरजा बुलडोजर

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा । उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने क्षेत्र की 16 अवैध बिल्डिंग को जमींदोज करने की कार्रवाई की है।

Tue, 24 March 2026 03:43 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
share
उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास प्रशासन का बड़ा एक्शन, कोर्ट से स्टे हटते ही बेगमबाग में 16 अवैध इमारतों पर गरजा बुलडोजर

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा । उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने क्षेत्र की 16 अवैध बिल्डिंग को जमींदोज करने की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान यूडीए सीईओ, 50 से अधिक पुलिस अधिकारी व जवान, नगर निगम के कर्मचारी और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। आधा दर्जन से ज्यादा पोकलेन और बुलडोजर की मदद से निर्माणों को ढहाया गया।

उज्जैन विकास प्राधिकरण के 45 आवासीय भूखंडों के नियम विरुद्ध 90 हिस्से कर व्यावसायिक निर्माण किए गए थे। इससे पूर्व में भी 42 बिल्डिंग तोड़ी गई थी। बता दें कि लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरों के बिस्तर पर सोओगे, उज्जैन में छात्र को बेरहमी से पीटता रहा शिक्षक

यह कार्रवाई उन भूखंडों पर हुई जो यूडीए की आवासीय योजनाओं के लिए आरक्षित थे, लेकिन धर्म विशेष के लोगों द्वारा व्यावसायिक अतिक्रमण कर लिए गए थे। कोर्ट से स्टे ऑर्डर खत्म होने के बाद प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज बदल जाएगा मध्य प्रदेश का मौसम! 13 जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD येलो अलर्ट

उज्जैन विकास प्राधिकरण के आवासीय भूखंडों पर धर्म विशेष के लोगों ने व्यावसायिक तौर पर अवैध अतिक्रमण किया था। मंगलवार सुबह महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार नीलकंठ द्वार के पास से कार्रवाई शुरू की गई है। उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ, 50 पुलिस अधिकारी व जवान, 50 नगरनिगम कर्मी व प्रशासन का अमला मौके पर तैनात है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोपाल के सराफा व्यापारी को लॉरेंस गैंग की धमकी, फोन कर मांगे 10 करोड़
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।