madhya pradesh mausam ka hal rainfall yellow alert in 13 districts आज बदल जाएगा मध्य प्रदेश का मौसम! 13 जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD का येलो अलर्ट, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आज बदल जाएगा मध्य प्रदेश का मौसम! 13 जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD का येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है और अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और बादल छाने के आसार हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Wed, 18 March 2026 02:00 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
आज बदल जाएगा मध्य प्रदेश का मौसम! 13 जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD का येलो अलर्ट

Madhya Pradesh Mausam: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है और अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और बादल छाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को ग्वालियर समेत 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में 21 मार्च तक बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं पूरे मध्य प्रदेश के मौसम का हाल।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश में भी पड़ रहा है। इसके चलते 19 से 21 मार्च के बीच कई स्थानों पर वर्षा होगी और कहीं-कहीं तेज हवा चलेगी और बादल छाए रहेंगे। इस दौरान प्रदेश का तापमान तेजी से नीचे जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में शिया समुदाय नहीं मनाएगा ईद का जश्न; खामेनेई की याद में ऐसे होगी इबादत

क्या है मौसम में बदलाव की वजह

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के ऊपर अलग-अलग जगहों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, जिससे मौसम में यह बदलाव आया है। इसके कारण कुछ क्षेत्रों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है, हालांकि कई जिलों में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

कहां कितना तापमान

तापमान की दृष्टि से मंगलवार को खरगोन में सर्वाधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो, नरसिंहपुर, रायसेन, मंडला, नर्मदापुरम और खंडवा में भी पारा 37 डिग्री से अधिक रहा। बड़े शहरों में जबलपुर में 36.1 डिग्री, भोपाल में 35.2 डिग्री, इंदौर में 34.9 डिग्री और उज्जैन और ग्वालियर में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सिस्टम के गुजरने के बाद 22 मार्च से फिर गर्मी तेज हो सकती है और महीने के अंतिम सप्ताह में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। आगामी अप्रैल और मई में लू चलने के भी संकेत दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नशे की लत और ताने; एमपी के शहडोल में बेटे ने की मां की हत्या, ऐसे खुली पोल
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।