दूसरों के बिस्तर पर सोओगे, उज्जैन में छात्र को बेरहमी से पीटता रहा शिक्षक, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना महर्षि सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना महर्षि सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शिक्षक बार-बार छात्र को पीटते दिखाई दे रहा है और दूसरे छात्र के बिस्तर पर सोने को लेकर उससे सवाल करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
मामला 15 मार्च की रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छोत्र को किसी दूसरे छात्र के बिस्तर पर सोने जैसी मामूली बात को लेकर बच्चे को ऑफिस बुलाकर पीटा गया। वीडियो में बच्चा दर्द से कराह रहा है, लेकिन वहां मौजूद अन्य लोग उसे बचाने के बजाय चुपचाप देखते रहे।
छात्र को पीटता रहा शिक्षक
वीडियो में एक कमरे कई सारे लोग बैठे नजर आ रहे हैं जबकि एक शिक्षक छात्र को मारता दिखाई दे रहा है। इस दौरान शिक्षक कहता है, किसी के बिस्तर पर क्यों सोते हैं। तुम लोगों के पास तु्म्हारा बिस्तर नहीं है। दूसरों के बिस्तर क्यों सोते हो। अपने बिस्तर पर सोना नहीं आता आप लोगों को। इतना लंबा प्रतिष्ठान है, इधर घूमों उधर घूमो। दूसरों के बिस्तर पर नहीं सोना। इस दौरान शिक्षक लगातार छात्र की पिटाई करता रहा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चिंतामन पुलिस स्टेशन के प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि अधिकारियों ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। यादव ने कहा,हमें सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा वीडियो मिला है। हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं और इसमें शामिल शिक्षक और छात्र के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी शिक्षक दत्तदास शेवडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 और 296 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।




साइन इन