twisha sharma suicide case twisha undergo mtp judge mother in law revelations ट्विशा ने गर्भपात के लिए ली दवाएं, सिजोफ्रेनिया का भी चल रहा था इलाज; जज सास के खुलासे, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा ने गर्भपात के लिए ली दवाएं, सिजोफ्रेनिया का भी चल रहा था इलाज; जज सास के खुलासे

भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उनके मायके और ससुराल वालों में विवाद छिड़ गया है। रिटायर्ड जज सास ने ट्विशा पर मानसिक बीमारी, नशे की लत और गर्भपात के लिए दवाएं लेने का आरोप लगाया है, जबकि ट्विशा के परिजनों ने इन आरोपों को अदालत में साबित करने की चुनौती दी है।

Tue, 19 May 2026 06:28 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
ट्विशा ने गर्भपात के लिए ली दवाएं, सिजोफ्रेनिया का भी चल रहा था इलाज; जज सास के खुलासे

भोपाल में 33 वर्षीय मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उसके माता-पिता और ससुराल वालों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखा जा रहा है। आरोपियों में शामिल रिटायर जज गिरिबाला सिंह (सास) का कहना है कि मृतका सिजोफ्रेनिया (मानसिक बीमारी) से पीड़ित थी और नशे की भी आदी थी। उन्होंने दावा किया कि ट्विशा प्रेग्नेंसी खत्म करने के लिए दवाएं ली थी। वह नासमझी भरे फैसले लेती थी। वहीं ट्विशा शर्मा के परिजनों ने सास गिरिबाला सिंह को चुनौती दी कि उन्होंने उनकी बेटी पर 'नशे की लत' समेत जो भी आरोप लगाए हैं उन्हें अदालत में साबित करें।

बता दें कि 30 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए मुलाकात के बाद उसने दिसंबर 2025 में आरोपी समर्थ सिंह से शादी की थी। ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह एक रिटायर्ड जज हैं। ट्विशा ने 2 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपनी ससुराल में फांसी लगा ली थी। ट्विशा की मौत के बाद से कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं जिससे उसकी सुसाइड एक मिस्ट्री बन गई है। ट्विशा का पति समर्थ सिंह फरार हैं। घटना के दिन का एक CCTV वीडियो वायरल हो रहा है। एक WhatsApp चैट भी सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह अपनी ससुराल से निराश थी।

प्रेग्नेंसी खत्म कराना चाहती थी ट्विशा

वहीं ट्विशा के परिवार वालों ने पूरी घटना में साजिश का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। डेड बॉडी का पैनल के जरिए पोस्टमार्टम किया जाए। उनका आरोप है कि ट्विशा के पति ने उसके साथ मारपीट की थी। मृतका की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि शादी के 5 महीने के अंदर ही उन्होंने गौर किया कि महिला के विचार काफी खुले (लिबरल) थे। 17 अप्रैल को ट्विशा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई तो उसके व्यवहार में अचानक से बहुत बड़ा बदलाव आ गया और उसने गर्भ खत्म कराने की बात कही। गर्भ ठहरने से इतना अपसेट थी कि उसने उसी शाम खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

खुद को ही चोट पहुंचा रही थी ट्विशा

सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने आगे कहा कि 17 अप्रैल की शाम जब वह ऑफिस से घर लौटीं पाया कि उसकी हालत बहुत खराब थी। वह खुद को शारीरिक रूप से पीट रही थी। वह लगातार चिल्ला रही थी। मैं ऐसे और नहीं जी सकती हूं। मैंने उससे कहा कि यदि तुम मायके जाना चाहती हो तो हम कल के लिए तुम्हारा टिकट बुक करवा सकते हैं। हमें नहीं पता कि वह रात में कहां चली गई थी। मैंने उसकी मां से भी पूछा तो उसने भी कहा कि उसे इस बारे में कुछ नहीं पता है। वह मनमर्जी से काम करती थी। वह ऐसे कदम उठाती है जो लापरवाही भरे और बिना सोचे-समझे होते थे।

मन बदला तो गर्भ रोकना चाहती थी ट्विशा

सास और रिटायर्ड जज ने आगे दावा किया कि ट्विशा ने प्रेग्नेंसी खत्म करने के लिए दवाओं की पहली खुराक ली लेकिन तुरंत बाद उसका मन बदल गया। वह अब गर्भपात को रोकना चाहती थी लेकिन यह संभव नहीं था। ट्विशा ने इस हरकत से हमें खुशी के पलों का एहसास नहीं होने दिया। यह सचमुच दिल तोड़ने वाला था। अक्सर कम उम्र की लड़कियां ऐसे कड़े कदम उठा लेती हैं। उसने शायद 7 मई को गोली ली होगी उसने पूरी MTP (medical termination of pregnancy) की प्रक्रिया पूरी की। हमें उसका साथ देना पड़ा...

ट्विशा की हर चीज से पैसे कमा रहे थे परिजन

सास गिरिबाला सिंह ने कहा कि मैंने उसकी मां को भी बुलाया क्योंकि वहां उनकी जरूरत थी। बीते 5 महीनों तक उसके माता-पिता कभी उससे मिलने नहीं आए। मुझे लगता है कि ट्विशा के परिजन उसकी हर चीज से पैसे कमा रहे थे... ट्विशा मानसिक इलाज करवा रही थी और सिजोफ्रेनिया के लिए दी जाने वाली दवाएं ले रही थी। इसमें हाथों में कंपन जैसे शारीरिक लक्षण दिख रहे थे। वह मानसिक काउंसलिंग के लिए भी गई थी। वह एक-दो दिन तक तो ठीक रहती थी लेकिन फिर उसकी हालत में थोड़ा बदलाव आ जाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसका बच्चा था जो अबॉर्ट कराया; ट्विशा पर शक करता था पति समर्थ

ट्विशा को 5 महीने में करीब 8 लाख रुपये दिए

गिरिबाला सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने ट्विशा को 5 महीने में करीब 8 लाख रुपये दिए थे। वहीं ट्विशा शर्मा परिजनों ने गिरिबाला सिंह को चुनौती दी कि उन्होंने उनकी बेटी पर 'नशे की लत' सहित जो भी आरोप लगाए हैं, उन्हें अदालत में साबित करें। ट्विशा के परिजनों का दावा है कि दहेज उत्पीड़न के कारण उसकी हत्या की गई है। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाया कि कि गिरिबाला सिंह खुद 'सीजोफ्रेनिक' हैं। इस बीच भोपाल पुलिस ने फरार पति समर्थ सिंह के सिर पर 10 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना पुलिस, ना मौके पर जांच; बड़ा सबूत भी गायब! ट्विशा शर्मा केस में 3 बड़े सवाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा केस में ट्विस्ट, लाश ले जाते दिखे 3 लोग; पति पर इनाम, आया VIDEO
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।