twisha sharma case reward on accused husband samarth singh ट्विशा शर्मा केस में ट्विस्ट, लाश ले जाते दिखे 3 लोग; पति पर इनाम, आया VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा शर्मा केस में ट्विस्ट, लाश ले जाते दिखे 3 लोग; पति पर इनाम, आया VIDEO

ट्विशा शर्मा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में फरार मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें तैनात की गई हैं और उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित हुआ है। 

Mon, 18 May 2026 10:03 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
ट्विशा शर्मा केस में ट्विस्ट, लाश ले जाते दिखे 3 लोग; पति पर इनाम, आया VIDEO

ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल पुलिस ने मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए कमर कस ली है। पुलिस ने पति समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। यही नहीं समर्थ को देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए पासपोर्ट कार्यालय को पत्र भी लिखा है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमें तैनात की गई हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए SIT गठित की है। इस बीच घटना के दिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इससे मामले में ट्विस्ट आ गया है।

आरोपी पति पर 10 हजार रुपये का इनाम

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश कश्यप कौल ने सोमवार को बताया कि ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। समर्थ सिंह को पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। आरोपी पति देश छोड़कर न भाग जाए इसके लिए पुलिस अधिकारी कोशिशें कर रहे हैं।

मामले की जांच कर रही SIT, 6 टीमें जुटीं

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि पासपोर्ट कार्यालय को भी पत्र भेजा गया है ताकि संवैधानिक कार्रवाई की जा सके। पुलिस की 6 टीमें जांच में लगी हुई हैं। मामले की जांच जारी है। एक SIT का गठन किया गया है। एसआईटी सभी जरूरी सबूत जमा कर रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। परिवार की मांग है कि शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया जाए।

परिजनों का बेटी की लाश लेने से इनकार

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि ट्विशा शर्मा के परिजनों ने इस बारे में भोपाल के पुलिस आयुक्त को एक लिखित आवेदन सौंपा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अब तक नशीली दवाओं के सेवन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पीड़िता के परिवार और हमें भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर कुछ सवाल थे, इसलिए प्रशासन को एक चिट्ठी लिखी गई थी। वहीं ट्विशा के परिजनों ने बेटी की लाश लेने से इनकार कर दिया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सबूत आपस में मेल नहीं खा रहे

ट्विशा के पिता ने बताया कि जब मामला ही संदिग्ध है तो डेड बॉडी को क्यों लिया जाए? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सबूत आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। यही वजह है कि हमने दूसरे पोस्टमॉर्टम के लिए आवेदन दिया है। हम चाहते हैं कि सरकार इस मामले का संज्ञान ले। हमें अब न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं बची है। वहीं मृतक की मां रेखा शर्मा ने कहा कि समर्थ सिंह और उनकी मां को अरेस्ट किया जाना चाहिए।

घटना के दिन का सनसनीखेज वीडियो हो रहा वायरल

इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ट्विशा शर्मा अपनी मौत से कुछ ही देर पहले भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित अपने घर की छत की ओर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस फुटेज में कम से कम 3 लोग दो बार CPR देने की नाकाम कोशिश करते हुए और फिर लाश को सीढ़ियों से नीचे ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहे तीन लोगों में एक ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह भी दिख रहा है। वीडियो में चौथी शख्स के रूप में ट्विशा की सास भी नजर आ रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा केस: पिता ने दामाद को बताया ड्रग एडिक्ट, दोबार पोस्टमार्टम की मांग

आरोप है कि रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह ने बहू ट्विशा शर्मा की हत्या की है। ट्विशा और समर्थ की मुलाकात साल 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और फिर दिसंबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली थी। इसके बाद 12 मई को 33 साल की ट्विशा का शव कटारा हिल्स में उनके पति के घर पर फंदे से लटका हुआ मिला। समर्थ और उनकी मां गिरिबाला सिंह ही ट्विशा को अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल ने देर रात को पुलिस को खबर दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीपिका और ट्विशा; नोएडा की दो बेटियों संग दहेज वाला कांड दहला देगा

इस मामले की जांच के लिए बने एसआईटी के प्रमुख रजनीश कश्यप ने बताया कि समर्थ सिंह, उनके पिता और मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया गया है। नोएडा के रहने वाले ट्विशा के परिवार का कहना है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। परिवार वालों के मुताबिक, ट्विशा मंगलवार रात 10 बजे तक उनके संपर्क में थी और वह भोपाल छोड़कर वापस नोएडा आना चाहती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा की रिटायर्ड जज सास ने बहू को बताया ड्रग एडिक्ट, जमानत के लिए क्या थे दावे

(एएनआई और पीटीआई के इनपुट पर आधारित)

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।