किसका बच्चा था जो अबॉर्ट कराया; ट्विशा पर शक करता था पति समर्थ; ससुर से नाक रगड़वाना चाहता था
बताया जा रहा है कि ट्विशा का पति उस पर शक भी करता था और उसके पिता से नाक रगड़कर माफी मंगवाना चाहता था। इस बारे में ट्विशा ने अपने माता-पिता को भी बताया था।

इंदौर की रहने वाली ट्विशा शर्मा की भोपाल में दर्दनाक मौत हो गई। परिवारवालों ने उसके ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। इस बीच मामले को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्विशा का पति उस पर शक भी करता था और उसके पिता से नाक रगड़कर माफी मंगवाना चाहता था। इस बारे में ट्विशा ने अपने माता-पिता को भी बताया था। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ व्हाट्सऐप चैट वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि ट्विशा अपने माता-पिता को भोपाल में हो रहे उसके साथ बर्ताव की हर जानकारी देती थी। उसने अपनी मां से उसे वहां से ले जाने की गुहार भी लगाई थी।
एक्स पर वायरल हो रहे इन्हीं चैट के स्क्रीनशॉट से पता चला है कि ट्विशा मां बनने वाली थी लेकिन उसने बच्चा अबॉर्ट कराया था। ट्विशा का पति समर्थ उस पर शक करता था और तो और बच्चे को भी अपना नहीं मान रहा था। चैट में ट्विशा अपने माता-पिता को बताया कि समर्थ पूछ रहा है किसका बच्चा था जो अबॉर्ट कराया। मम्मी मैं यहां पागल हो जाऊंगी। मुझसे नहीं हो पा रहा ये सब। उसने आगे एक और चैट में कहा, पापा से नाक रगड़ कर माफी मंगवाना चाहता है। उधर इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।
मां से वापस ले जाने की लगाई थी गुहार
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य एक चैट में ट्विशा ने कहती है, क्यों भेजा मुझे यहां? यह बात भी नहीं कर रहा है। भोपाल बुला कर फिर से सब नाटक। मेरा जीवन नर्क हो गया है मम्मी। प्लीज मुझे यहां से ले जाओ।
क्या है पूरा मामला?
रिटायर्ड जस्टिस गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर बहू ट्विशा शर्मा की हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए ट्विशा शर्मा की मुलाकात भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी कर ली।
अधिकारी ने बताया कि 12 मई को 33 साल की ट्विशा शर्मा का शव कटारा हिल्स इलाके स्थित पति के घर में फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह और उनकी मां रिटायर्ड जस्टिस गिरिबाला सिंह, ट्विशा को अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने ट्विशा को मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रबंधन ने रात करीब 11 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी।
एसआईटी के प्रमुख बनाए गए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश कश्यप ने शनिवार को बताया कि दहेज हत्या और उत्पीड़न से संबंधित भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत समर्थ सिंह, उसके पिता और मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। समर्थ सिंह का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उसके ऊपर ईनाम भी रखा गया है।
भोपाल छोड़कर आना चाहती थी नोएडा
कटारा हिल्स पुलिस थाने के वरिष्ठ अधिकारी सुनील कुमार दुबे ने कहा कि ट्विशा के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। रिश्तेदारों ने दावा किया कि वह मंगलवार रात करीब 10 बजे तक फोन पर उनके संपर्क में थी। ट्विशा के रिश्तेदारों के अनुसार, वह भोपाल छोड़कर नोएडा लौटना चाहती थी।
अधिकारियों ने बताया कि एसआईटी दहेज उत्पीड़न, शारीरिक प्रताड़ना और ट्विशा की मौत के बाद सबूतों को नष्ट करने के कथित कोशिशों समेत अलग-अलग पहलुओं से जांच करेगी। भोपाल की एक अदालत ने शुक्रवार को रिटायर्ड जज को अग्रिम जमानत दे दी, जबकि समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 18 मई को होगी। पिछले पांच दिन से ट्विशा का शव भोपाल एम्स के शवगृह में रखा हुआ है और अब वह अब गलने लगा है।
न्याय की मांग को लेकर रविवार दोपहर को ट्विशा के परिजन ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया और दोबारा पोस्टमार्टम करवाए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों से बात की। मृतक के पिता और भाई ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने बेटी के शव का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली में स्थित एम्स में कराने और मामले की सुनवाई राज्य की किसी अन्य अदालत में ट्रांसफर किए जाने की मांग की।




साइन इन