Twisha Sharma Husband Samarth Singh Face Bug Action BCI Suspended Bar License ट्विशा के पति समर्थ की वकालत भी सस्पेंड, गिरफ्तारी के बाद बार काउंसिल का ऐक्शन, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा के पति समर्थ की वकालत भी सस्पेंड, गिरफ्तारी के बाद बार काउंसिल का ऐक्शन

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पति और मुख्य आरोपी समर्थ सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक तरफ समर्थ ने आज जबलपुर कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है तो वहीं अब बीसीआई ने भी बड़ी कार्रवाई की है।  

Fri, 22 May 2026 09:05 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्विशा के पति समर्थ की वकालत भी सस्पेंड, गिरफ्तारी के बाद बार काउंसिल का ऐक्शन

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पति और मुख्य आरोपी समर्थ सिंह के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने समर्थ सिंह के वकालत करने के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार शाम को ही समर्थ ने जबलपुर कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। उनके वकील ने जानकारी दी थी अब उन्हें भोपाल ले जाया जाएगा। इस बीच अब उनका बार लाइसेंस भी सस्पेंड होने की खबर सामने रही है।

बीसीआई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा, समर्थ सिंह को आगे के विचार-विमर्श और जांच पूरी होने तक, तत्काल प्रभाव से एक वकील के रूप में प्रैक्टिस करने से सस्पेंड किया जाता है।

12 मई समर्थ की पत्नी ट्विशा शर्मा भोपाल के कटरा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थी। बताया जा रहा है कि ट्विशा की मौत फांसी लगाने से हुई है। ट्विशा के परिवारवालों ने समर्थ और ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। ट्विशा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि पिछले हफ्ते ही गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल गई। घटना के बाद से ही समर्थ फरार बताया जा रहा था और निचली कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। लेकिन मामले शुक्रवार को बड़ा मोड़ उस वक्त आया जब खबर मिली की समर्थ सरेंडर करने जबलपुर कोर्ट पहुंच रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने हाई कोर्ट से अपनी अग्रिम जमात याचिका भी वापस ले ली है।

समर्थ के कोर्ट पहुंचते ही बवाल

समर्थ के वकील जयदीप कौरव ने 'को बताया कि उनके मुवक्किल जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे लेकिन जबलपुर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर ओमती थाने ले गई, जहां उन्हें भोपाल पुलिस को सौंपा जाएगा। इससे पहले, जबलपुर जिला कोर्ट परिसर में नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। समर्थ के जिला न्यायालय पहुंचने की खबर मिलते ही दर्जनों पत्रकार, कैमरामैन और फोटोग्राफर अदालत पहुंच गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समर्थ ने सरेंडर नहीं किया, मुझे देखते ही भाग गए; ट्विशा के वकील का दावा

इस दौरान ट्विशा शर्मा के परिवार के सदस्य और उनकी कानूनी टीम भी अदालत परिसर में मौजूद थी। इस मौके पर मीडिया ने समर्थ सिंह को घेर लिया और उनसे प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई लेकिन वह सवालों से बचता रहा। समर्थ सिंह के जिला न्यायालय पहुंचने की खबर मिलते ही ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और उनके वकील अनुराग श्रीवास्तव भी जिला न्यायालय पहुंचे और समर्थ सिंह के सरेंडर का विरोध किया। श्रीवास्तव ने पत्रकारों से कहा कि समर्थ सिंह जिला न्यायालय में सरेंडर नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा, हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक वह निचली कोर्ट (भोपाल) में आत्मसमर्पण करे या फिर इस मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के सामने। बता दें, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता तथा दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के नाम से एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले 30,000 रुपएका नकद इनाम देने की घोषणा की थी और उसके पासपोर्ट को रद्द करने के लिए अदालत पहुंची थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:... तो उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए, NCW ने कहा- ट्विशा की सास की भाषा निंदनीय

सास गिरिबाला सिंह का क्या दावा

इससे पहले ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने दावा किया था कि ट्विशा मानसिक रूप से बीमार थी और उसे ड्रग्स की भी लत थी। उन्होंने तो यह भी आरोप लगाया था कि ट्विशा ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारी मात्रा में नशा किया था। हालांकि पुलिस ने कहा था कि गिरिबाला सिंह के दावों को साबित करने के लिए अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भरी महफिल में ट्विशा की बेइज्जती करता था पति, कहता था 'गंवार', दोस्तों का दावा

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।