Twisha Sharma Publicly Humiliated by Husband Called Her Gawar Claim Friends भरी महफिल में ट्विशा की बेइज्जती करता था पति, कहता था 'गंवार', दोस्तों का दावा, Bhopal Hindi News - Hindustan
More

भरी महफिल में ट्विशा की बेइज्जती करता था पति, कहता था 'गंवार', दोस्तों का दावा

ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। वहीं, ट्विशा की सास ने आरोप लगाया है कि ट्विशा नशीले पदार्थों की आदी थीं और उसका बर्ताव भी शादी के बाद बदल गया था। वहीं ट्विशा के परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही समर्थ का व्यवहार संदिग्ध था और वह नशे का आदी है।

Fri, 22 May 2026 12:56 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
भरी महफिल में ट्विशा की बेइज्जती करता था पति, कहता था 'गंवार', दोस्तों का दावा

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। 33 वर्षीय ट्विशा का परिवार उसके पति समर्थ सिंह और रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह को मौत का जिम्मेदार ठहरा रहा है। परिवार का आरोप है कि समर्थ और उसकी मां ट्विशा के साथ बेहद भद्दा व्यवहार करते थे।

वहीं परिवार के बाद ट्विशा के दोस्तों ने भी समर्थ को लेकर चौंकाने वाली जानकारी दी है। एनडीटीवी के मुताबिक, ट्विशा के दोस्त नवरतन, प्रेरणा और पुरषोत्तम ने बताया है कि समर्थ सिंह ट्विशा को उसके दोस्तों के सामने 'गंवार' (अनपढ़) कहकर पुकारता था। दोस्तों ने बताया, 'वह अक्सर कहता था कि ट्विशा को कुछ नहीं पता, उसने क्या पढ़ाई की है, उसे कुछ नहीं आता, न ही वह कुछ करती है। वह दोस्तों के साथ होने वाली मुलाकातों में हमेशा उसे अपमानित करता था।'

प्रेग्नेंसी को लेकर शक करता था समर्थ

वहीं ट्विशा के दोस्तों ने उसके गर्भपात को लेकर भी चौंकाने वाली जानकारी दी है। एनडीटीवी के मुताबिक, गर्भपात के बाद समर्थ और ट्विशा के रिश्ते में दरार आ गई थी। समर्थ और उसकी मां ट्विशा की प्रेग्नेंसी और पेट में पल रहा बच्चा किसका है इसको लेकर अक्सर सवाल करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘तू मत फंसना’… ट्विशा शर्मा की इंस्टाग्राम चैट आई सामने, केस में आया नया मोड़!

प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप लगाया

आपको बता दें कि मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा के परिवार ने समर्थ और उसकी मां पर दहेज के लिए कथित प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप लगाया हुआ है। समर्थ ट्विशा की मौत के बाद से ही फरार चल रहा है। वहीं निचली अदालत से कोई राहत नहीं मिलने के बाद समर्थ ने गुरुवार को मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। भोपाल में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जबकि उनकी मां गिरिबाला को राहत दे दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘क्रिमिनल लॉयर है, बचने के सारे रास्ते’… ट्विशा के पति पर फूटा मां का गुस्सा

फंदे से लटकी मिली थीं ट्विशा

ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। वहीं, ट्विशा की सास ने आरोप लगाया है कि ट्विशा नशीले पदार्थों की आदी थीं और उसका बर्ताव भी शादी के बाद बदल गया था। वहीं ट्विशा के परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही समर्थ का व्यवहार संदिग्ध था और वह नशे का आदी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा केस: पिता ने दामाद को बताया ड्रग एडिक्ट, दोबार पोस्टमार्टम की मांग

अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज

आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।