Twisha Sharma Death Case Samarth Not Surrender claim Victim Lawyer Jabalpur Court समर्थ मुझे देखते ही भाग गए, कोई सरेंडर नहीं हुआ; ट्विशा के परिवार के वकील का दावा; जबलपुर में खूब बवाल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

समर्थ मुझे देखते ही भाग गए, कोई सरेंडर नहीं हुआ; ट्विशा के परिवार के वकील का दावा; जबलपुर में खूब बवाल

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में उस वक्त बड़ा मोड़ आ गया जब खबर आई कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह सरेंडर करने पहुंच रहे हैं और उन्होंने अपनी अग्रिम जमानत याचिका भी वापस ले ली है। इसके बाद शुक्रवार शाम जब समर्थ जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे तो भारी हंगामा देखा गया।

Fri, 22 May 2026 07:51 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुर
share
समर्थ मुझे देखते ही भाग गए, कोई सरेंडर नहीं हुआ; ट्विशा के परिवार के वकील का दावा; जबलपुर में खूब बवाल

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में उस वक्त बड़ा मोड़ आ गया जब खबर आई कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह सरेंडर करने पहुंच रहे हैं और उन्होंने अपनी अग्रिम जमानत याचिका भी वापस ले ली है। इसके बाद शुक्रवार शाम जब समर्थ जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे तो भारी हंगामा देखा गया। ट्विशा शर्मा के वकील ने समर्थ के जबरपुर कोर्ट में सरेंडर करने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं और उन्हें बचाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह जबलपुर कोर्ट में सरेंडर कर ही नहीं सकते । कोर्ट ने आज ही आदेश दिया है कि या तो वह भोपाल में ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करें या जांतकर्ता अधिकारी के सामने सरेंडर करें।

उन्होंने कहा, देखिए एक रिटायर्ड जज के बेटे को कैसे बचाया जा रहा है। जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। हमें पता चला था कि वे सरेंडर करने आए हैं। लेकिन उन्होंने सरेंडर नहीं किया। जबलपुर जिला न्यायालय के कोर्ट रूम में, समर्थ सिंह अंधेरे में, सारी बत्तियां बंद करके, मास्क पहने आराम से बैठे थे। जज मंच पर नहीं थे। वहां तीन क्लर्क मौजूद थे। मैंने उनसे पूछा कि उन्हें वहां किस हैसियत से रखा गया है। उनके पास मेरे सवाल का कोई जवाब नहीं था।

वकील ने आगे दावा किया कि जैसे ही समर्थ सिंह ने मुझे देखा, वे भाग गए। उनके वकीलों ने मुझे धक्का देकर दूर कर दिया। मुझे नहीं पता कि पुलिस यहां आई थी या नहीं। जान के खतरे पर उन्होंने कहा, अगर ऐसा था, तो भोपाल से इतनी दूर आकर यहां छिपने में कोई खतरा नहीं था, लेकिन अब अचानक वापस जाने में खतरा क्यों? ये सब सिर्फ जमानत पाने के लिए गढ़ी गई कहानियां हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरेंडर करने पहुंचे ट्विशा के पति को पुलिस ने हिरासत में लिया, 10 दिन से फरार था

समर्थ की खबर सुनते ही कोर्ट पहुंचे ट्विशा के पिता

पूरा बवाल तब शुरू हुआ जब समर्थ सिंह के जिला कोर्ट पहुंचने की खबर मिलते ही ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और उनके वकील अनुराग श्रीवास्तव भी वहां पहुंचे। श्रीवास्तव ने पत्रकारों से कहा कि समर्थ सिंह जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं कर सकता है। इससे पहले समर्थ सिंह ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अपनी याचिका वापस ले ली थी।

समर्थ के अन्य वकील जयदीप कौरव ने ' बताया था कि उनके मुवक्किल ने जस्टिस अवनींद्र सिंह की एकल पीठ से अपनी याचिका वापस ले ली है। समर्थ के भाई सिद्धार्थ सिंह ने पिछले हफ्ते निचली अदालत द्वारा उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद हाई कोर्ट में एक विविध आपराधिक मामला (एमसीआरसी) दायर किया था।

समर्थ की मां रिटायर्ड जज और भोपाल उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह को पिछले हफ्ते ही भोपाल की एक कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी थी। मामले में दर्ज एफआईआर में उनका नाम भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा मौत केस: लंबी लुका-छिपी के बाद हिरासत में आरोपी पति, अब खुलेंगे कई राज!

क्या है पूरा मामला?

12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित अपने ससुराल में 33 साल की ट्विशा शर्मा फांसी पर लटकी पाई गई थी। मॉडल से अभिनेत्री बनी ट्विशा के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है जबकि ससुरालवालों का दावा है कि वह ड्रग्स की आदी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेटिंग ऐप से मुलाकात, 6 महीने बाद शादी और फिर दुखद अंत; ट्विशा के साथ क्या हुआ

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले 30,000 रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की थी और उसके पासपोर्ट को रद्द करने के लिए अदालत का दरवाजा पहुंची थी।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।