Twisha Sharma Father says Her Husband Samarth Singh was Wolf In Sheep Attire 'भेड़ की खाल में भेड़िया है', ट्विशा शर्मा के पिता ने उसके पति के बारे में क्या कहा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'भेड़ की खाल में भेड़िया है', ट्विशा शर्मा के पिता ने उसके पति के बारे में क्या कहा

नवनीधि शर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने कहा कि आजकल दहेज सीधे तौर पर नहीं मांगा जाता, बल्कि ऐसी परिस्थितियां बनाई जाती हैं जिससे लड़की पक्ष पर दबाव पड़े।

Tue, 19 May 2026 12:48 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'भेड़ की खाल में भेड़िया है', ट्विशा शर्मा के पिता ने उसके पति के बारे में क्या कहा

मध्य प्रदेश में भोपाल की रहने वाली 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देकर अपनी बेटी के लिए न्याय और दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग कर रहे हैं। उन्होंने ट्विशा के पति समर्थ सिंह को भेड़ की खाल में भेड़िया करार दिया। इस मामले में समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है और वह फिलहाल फरार है। समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह पर हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। नवनीधि शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी और समर्थ की मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी। परिवार को शादी से करीब एक साल पहले इस रिश्ते के बारे में पता चला और बाद में दोनों परिवारों की सहमति से विवाह हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ चलेगा केस, शुभेंदु सरकार ने दी मंजूरी

नवनीधि शर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा कि आजकल दहेज सीधे तौर पर नहीं मांगा जाता, बल्कि ऐसी परिस्थितियां बनाई जाती हैं जिससे लड़की पक्ष पर आर्थिक दबाव पड़े। उन्होंने बताया कि ट्विशा की नौकरी जाने के बाद ससुराल वालों के ताने शुरू हो गए थे। उससे कहा जाता था कि अब तुम्हें कैसे खिलाएंगे? उन्होंने दावा किया कि शादी के शुरुआती दिनों से ही समर्थ का व्यवहार आक्रामक था। हनीमून के दौरान एयरपोर्ट पर उसने गुस्से में ट्विशा को धक्का दिया था। उस घटना के बाद ट्विशा ने अपने भाई से पूछा था कि क्या उसने गलत फैसला लिया है। परिवार ने उस समय इसे सामान्य गुस्सा समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन अब उन्हें लगता है कि वही सबसे बड़ी गलती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा के हाथ कांपते थे, प्रेग्नेंसी में भी किया था नशा; सास का क्या दावा

ट्विशा शर्मा ने मां से बताई थी अपनी परेशानी

ट्विशा ने अपनी मां को भेजे संदेशों में लगातार बढ़ती मानसिक यातना का जिक्र किया था। 30 अप्रैल को उसने लिखा था कि उसका जीवन नरक बन गया है और उसका पति उससे ठीक से बात तक नहीं करता। 7 मई को उसने मां से उसे वहां से ले जाने की गुहार लगाई थी। उसने यह भी आरोप लगाया था कि उसके पति ने उसके बच्चे की पितृत्व पर सवाल उठाए और जबरन गर्भपात करवाया। ट्विशा ने मैसेज में लिखा था कि उसका पति हर हद पार कर चुका है और वह उसके साथ नहीं रह सकती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा की रिटायर्ड जज सास ने बहू को बताया ड्रग एडिक्ट, जमानत के लिए क्या थे दावे

समर्थ सिंह की पहली पत्नी ने लिया था तलाक

ट्विशा शर्मा ने अपनी मां से कहा था कि वह वहां घुटन महसूस कर रही है और धीरे-धीरे पागल हो जाएगी। ट्विशा ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके पिता से जमीन पर नाक रगड़कर माफी मांगने की बात कही थी। नवनीधि शर्मा ने समर्थ सिंह को भेड़ की खाल में भेड़िया बताया और कहा कि उसके खिलाफ पहले भी प्रताड़ना के आरोप रहे हैं और उसकी पहली पत्नी ने भी परेशान होकर तलाक लिया था। उन्होंने कहा कि शादी से पहले कई आश्वासन दिए गए थे, लेकिन बाद में कुछ भी सच साबित नहीं हुआ। 12 मई को ट्विशा का शव भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। अब परिवार इस मामले में निष्पक्ष जांच, दोबारा पोस्टमॉर्टम और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।