twisha sharma mother in law big claims she was going mental training programme allegation on parents ट्विशा के हाथ कांपते थे, प्रेग्नेंसी में भी किया था नशा; बहू की मौत पर रिटार्यड जज का क्या दावा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा के हाथ कांपते थे, प्रेग्नेंसी में भी किया था नशा; बहू की मौत पर रिटार्यड जज का क्या दावा

सास ने दावा किया था कि ट्विशा ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी करवाया था और आरोप लगाया कि पीड़िता के माता-पिता कई महीनों से उससे दूर थे।

Mon, 18 May 2026 10:02 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
ट्विशा के हाथ कांपते थे, प्रेग्नेंसी में भी किया था नशा; बहू की मौत पर रिटार्यड जज का क्या दावा

ट्विशा शर्मा हत्याकांड में हर रोज नए खुलाए हो रहे हैं। ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबला सिंह ने उस पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी उसने नशा किया था और ये बात उसने खुद कबूल की थी। उन्होंने ये भी दावा किया कि ट्विशा के परिवारवाले पांच महीने में कभाी उसे देखने नहीं आए। अपनी बहू के बारे में बात करते हुए वह कई बार रो पड़ीं।

सास ने दावा किया था कि ट्विशा ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी करवाया था और आरोप लगाया कि पीड़िता के माता-पिता कई महीनों से उससे दूर थे। गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि एमटीपी प्रक्रिया शुरू करने के बाद ट्विशा ने पछतावा व्यक्त किया था। उन्होंने कहास जब उसने एमटीपी का पहला कोर्स शुरू किया, तो उसने कहा कि वह इसे उलटना चाहती है, जो मुझे पता था कि संभव नहीं था। उसने हमें खुशी के उस क्षण का आनंद भी नहीं लेने दिया। यह सचमुच दिल दहला देने वाला है। 7 मई को उसने गोली ली होगी। उसने पूरी एमटीपी प्रक्रिया पूरी की, और हमें उसका साथ देना पड़ा।

उन्होंने आगे कहा, मैंने उसकी मां को भी फोन किया था, क्योंकि वहां उनकी ज़रूरत थी। पांच महीनों तक उसके माता-पिता मिलने नहीं आए। हमने जानबूझकर उसके पिता को फोन नहीं किया, क्योंकि उनका स्वभाव बहुत अजीब है। उन्होंने कहा, ट्विशा मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा केस में ट्विस्ट, लाश ले जाते दिखे 3 लोग; पति पर इनाम, आया VIDEO

सास ने आगे कहा, वह एक-दो दिन तक स्थिर रहती थी, लेकिन फिर उसकी हालत में थोड़ा बदलाव आ जाता था। हमने कुछ लक्षण देखे थे, जैसे हाथों कांपते थे, जो नशा छोड़ने के लक्षणों में आम है। उसने सब कुछ तहस-नहस कर दिया।

पति समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

इस बीच कोर्ट ने फरार पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान आरोपी पति समर्थ सिंह के वकील ने ट्विशा की मानसिक स्थिति और दवाइयों पर सवाल उठाए, वहीं ट्विशा के परिवार के वकील ने सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए जमानत का कड़ा विरोध किया।

अदालत के फैसले के बाद ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने ' कहा कि अग्रिम जमानत खारिज होना हमारी जीत नहीं है। उन्होंने कहा, दोनों को सजा हो तब हमारी जीत होगी।नवनिधि शर्मा ने समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे 'पैसे और पावर' का इस्तेमाल कर हाई कोर्ट से जमानत ले आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा की रिटायर्ड जज सास ने बहू को बताया ड्रग एडिक्ट, जमानत के लिए क्या थे दावे

डेटिंग ऐप से मुलाकात और फिर शादी

2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए मुलाकात के बाद दिसंबर 2025 में समर्थ सिंह और ट्विशा ने शादी की थी। उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में फांसी पर लटकी पाई गई थीं। ट्विशा के परिवार का दावा है कि दहेज उत्पीड़न के कारण उसकी हत्या की गई है। हालांकि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

एसआईटी का नेतृत्व कर रहे मिसरोद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश कश्यप ने कहा कि समर्थ सिंह का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। कश्यप ने कहा कि एम्स भोपाल से मिली प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के कारण मौत होने का संकेत मिलता है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान फांसी पर लटकने में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई रस्सी को एम्स नहीं भेजने में लापरवाही पाई गई है और इस मामले में जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कश्यप ने कहा, जमानत याचिका में ट्विशा के नशे की लत होने के आरोपों का जिक्र किया गया है, लेकिन हम एफआईआर की धाराओं के अनुसार मामले की सख्ती से जांच कर रहे हैं।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।