Twisha Sharma Case Judge Mother in Law Calls Daughter in Law a Drug Addict in Bail plea ट्विशा की रिटायर्ड जज सास ने बहू को बताया ड्रग एडिक्ट, जमानत के लिए क्या थे दावे, Bhopal Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा की रिटायर्ड जज सास ने बहू को बताया ड्रग एडिक्ट, जमानत के लिए क्या थे दावे

जमानत आवेदन में गिरिबाला ने दावा किया कि ट्विशा की ड्रग्स पर निर्भरता और उसके मानसिक तनाव ने उसकी मृत्यु के कारणों में अहम भूमिका निभाई। मृत्यु के समय ट्विशा शर्मा गर्भवती थी।

Mon, 18 May 2026 01:20 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
ट्विशा की रिटायर्ड जज सास ने बहू को बताया ड्रग एडिक्ट, जमानत के लिए क्या थे दावे

नोएडा की ट्विशा शर्मा की भोपाल में संदिग्ध मौत के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ट्विशा के परिवार का कहना है कि शादी के बाद ससुरालवालों ने बेटी को प्रताड़ित किया और उसकी हत्या की है। इस बीच ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने बहू को ड्रग एडिक्ट बताया है।

गिरिबाला ने सोमवार को जमानत आवेदन दायर किया है। जिसमें कहा है कि ट्विशा को अपने ससुराल में ढलने में काफी परेशानी हो रही थी। जमानत आवेदन में गिरिबाला ने दावा किया कि ट्विशा की ड्रग्स पर निर्भरता और उसके मानसिक तनाव ने उसकी मृत्यु के कारणों में अहम भूमिका निभाई। मृत्यु के समय ट्विशा शर्मा गर्भवती थी। ट्विशा ने 12 मई की रात करीब 10 बजे खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने दावा किया कि उसने अपने घर की छत पर लोहे की रॉड से लटककर आत्महत्या की।

क्या करती थीं ट्विशा?

आवेदन में कहा गया है कि शादी से पहले, ट्विशा ने बतौर फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल काम किया और विज्ञापनों के साथ-साथ तेलुगु और अन्य क्षेत्रीय फिल्मों में भी दिखाई दी थीं। शादी के बाद दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रही थीं। शादी के बाद 5 महीने के दौरान ट्विशा अपने माता-पिता के घर और अन्य जगहों पर पांच बार गई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोपाल में फंदे पर झूली नोएडा की ट्विशा; रिटायर जज सास, पति पर मर्डर केस, SIT बनी

ड्रग्स न लेने पर अजीब हरकतें करती थी ट्विशा?

जमानत आवेदन रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने दावा किया है कि शादी के बाद परिवार ने देखा कि ट्विशा के हाथ कांपते हैं, अक्सर चिड़चिड़ापन और अचानक मूड बदल जाता है। गिरीबाला का दावा है कि जब ट्विशा को ड्रग्स नहीं मिलते थे तभी वे ऐसी अजीब हरकतें करती थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘क्रिमिनल लॉयर है, बचने के सारे रास्ते’… ट्विशा के पति पर फूटा मां का गुस्सा

दहेज प्रताड़ना और हत्या सहित अलग-अलग धारों में केस दर्ज

आपको बता दें कि मामले में ससुराल पक्ष से ट्विशा के पति समर्थ सिंह, सास और गिरीबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना और हत्या सहित अलग-अलग धारों में केस दर्ज किया गया है। ट्विशा उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर की रहने वाली थीं। ट्विशा की मौत को 7 दिन हो चुके हैं और परिजनों ने अबतक अंतिम संस्कार नहीं किया है। शव को एम्स की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा वह बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की जा चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेटिंग ऐप से मुलाकात, 6 महीने बाद शादी और फिर दुखद अंत; ट्विशा के साथ क्या हुआ

सामने आई इंस्टाग्राम चैट

ट्विशा की एक दोस्त संग इंस्टाग्राम चैट भी सामने आई है जिसमें वे बता रही हैं कि वे बुरी तरह से फंस चुकी हैं। एनडीटीवी के मुताबिक चैट में ट्विशा ने अपनी दोस्त से कहा 'मैं फंस चुकी हूं मगर तू मत फंसना। ज्यादा बात नहीं कर सकती। जब सही समय होगा तो मैं तुम्हें कॉल करूंगी।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।