Twisha Sharma Death Case CBI Big 20 question asked to Giribala Singh ट्विशा को कैसे लगी चोट, SIT के सामने क्यों नहीं हुईं पेश; CBI ने गिरिबाला सिंह से पूछे 20 बड़े सवाल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा को कैसे लगी चोट, SIT के सामने क्यों नहीं हुईं पेश; CBI ने गिरिबाला सिंह से पूछे 20 बड़े सवाल

गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार करने से पहले सीबीआई ने करीब 10 घंटे उनसे पूछताछ की थी और 20 अहम सवाल पूछे थे। इससे पहले मध्य प्रदेश कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत भी खारिज कर दी थी।

Fri, 29 May 2026 07:56 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
ट्विशा को कैसे लगी चोट, SIT के सामने क्यों नहीं हुईं पेश; CBI ने गिरिबाला सिंह से पूछे 20 बड़े सवाल

12 मई की रात को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में ट्विशा शर्मा के साथ क्या हुआ और किन हालातों में उसकी मौत हुई। सीबीआई सवाल का जवाब ढूंढने के लिए ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ से लगातार पूछताछ कर रही है। दोनों को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान सीबीआई समर्थ और गिरिबाला सिंह को आमने सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। इससे पहले गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार करने से पहले भी सीबीआई ने करीब 10 घंटे उनसे पूछताछ की थी और 20 अहम सवाल पूछे थे। इससे पहले मध्य प्रदेश कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत भी खारिज कर दी थी।

सीबीआई करीब सुबह 10.30 बजे गिरिबाला सिंह के घर पहुंची और पूछताछ के बाद शाम 5 बजकर 10 मिनट पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई ने गिरिबाला सिंह से ट्विशा की प्रेग्नेंसी और उसके शरीर पर मिली चोट समेत कई अहम सवाल पूछे। इसके अलावा एसआईटी के सामने पेश ना होने से लेकर दहेज प्रताड़ना के आरोपों तक, कई अन्य मुद्दों पर भी उनका पक्ष सुना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा के 20 लाख के शेयर पर थी समर्थ की नजर, परिवार ने कोर्ट में क्या बताया

सीबीआई ने गिरिबाला सिह से पूछे 20 अहम सवाल

1. एसआईटी के नोटिस भेजने के बाद भी उनके सामने पेश क्यों नहीं हुई?

2. क्या जानबूझकर पहले एसआईटी और फिर सीबीआई की पूछताछ से बचती रहीं?

3. क्या आपने मामले से जुड़े सबूत, चैट्स और कॉल रिकर्ड छिपाने की कोशिश की है?

4. आपके दावे और सबूत आपस में मेल नहीं खाते। इस पर क्या कहेंगी?

5. हाई कोर्ट ने कहा है कि एफआईआर दर्ज होने के दिन ही अग्रिम जमानत मंजूर कर दी गई थी। इस पर आप क्या कहेंगी।

6. एफआईआर में आपके खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। इस पर क्या सफाई है?

7. ट्विशा के परिवारवालों ने आप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिर भी जांच टीम को ये क्यों मानना चाहिए कि आपकी भूमिका सीमित थी?

8. हाई कोर्ट ने ये भी कहा है कि ट्रायल कोर्ट ने केस डायरी और गवाहों के बयानों पर सही तरीके से ध्यान नहीं दियाष इस पर आप क्या कहेंगी?

9. ट्विशा के परिवारवालों और अन्य गवाहों ने आप पर उत्पीड़न के आरोप क्यों लगाए हैं?

10 . जांचकर्ताओं ने सबूत के तौर पर व्हाट्सएप चैट का हवाला दिया है। उन चैट्स पर आप क्या कहेंगी?

11. शादी के बाद ट्विशा से आपके रिश्ते कैसे थे?

12. क्या आपकी ट्विशा से कभी लड़ाई, बहस या विवाद हुआ?

13.क्या आप ट्विशा के खिलाफ किसी भी प्रकार के मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न में शामिल थी? उसका समर्थन कर रहे थr या उसे अनदेखा कर रहे थीं?

14. ट्विशा की प्रेग्नेंसी को लेकर परिवार में चर्चा हुई थी?'

15. 13 मई को दर्ज किए बयानों में दावा किया गया है कि समर्थ ने ट्विशा पर अबॉर्शन कराने का दबाव बनाया। क्या आपने भी कभी ऐसा किया?

16. क्या ट्विशा ने कभी परिवार के माहौल को लेकर किसी भी तरह के डर या स्ट्रेस को लेकर बात की थी?

17. ट्विशा शर्मा के परिवार ने उनके शरीर पर छह चोटों का दावा किया है, जिनमें हाथ, उंगली और सिर पर चोटें शामिल हैं। उन्हें ये चोटें कैसे लगीं?

18. ये चोट लगने के समय क्या आप वहां मौजूद थी?

19. क्या आप बता सकती हैं कि ये चोटें शव के साथ मौत के बाद की गई छेड़छाड़ से मेल क्यों नहीं खातीं?

20. क्या जांच से जुड़े डिजिटल सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई या उन्हें हटाने की कोशिश की गई?

ट्विशा का शव 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। ट्विशा के परिवारवालों ने समर्थ और गिरिबाला सिंह पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सीबीआई की गिरफ्तारी से पहले इससे पहले मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने बुधवार को गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्आट ने 17 पेज के आदेश में कहा था कि मामले की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राहत दिया जाना उचित नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिरासत में क्राइम थ्रिलर पढ़ रहा ट्विशा का पति, कहानी में बरी हो जाती है कातिल

सीबीआई ने जांच के दौरान घटनास्थल का तकनीकी परीक्षण भी किया है। एजेंसी ने हाई रेंज वाले थ्री डायमेंशनल कैमरे से पूरे परिसर की रिकॉर्डिंग कराई और आसपास के क्षेत्र का भी परीक्षण किया, ताकि घटनास्थल की स्थिति का आकलन किया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा केस : कोर्ट ने गिरिबाला सिंह-समर्थ को 5 दिन की CBI रिमांड में भेजा
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।