Twisha Sharma murder case bhopal court sends Giribala Singh and Samarth Singh to CBI remand until 2nd June ट्विशा शर्मा मौत केस : कोर्ट ने गिरिबाला सिंह-समर्थ को 5 दिन की CBI की रिमांड में भेजा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा शर्मा मौत केस : कोर्ट ने गिरिबाला सिंह-समर्थ को 5 दिन की CBI की रिमांड में भेजा

भोपाल कोर्ट ने ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में गिरफ्तार ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह को 5 दिन की सीबीआई की रिमांड में भेज दिया है। सीबीआई ट्विशा की मौत के राज उगलवाने के लिए मां और बेटे दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है।

Fri, 29 May 2026 02:09 PMPraveen Sharma भोपाल, एएनआई
share
ट्विशा शर्मा मौत केस : कोर्ट ने गिरिबाला सिंह-समर्थ को 5 दिन की CBI की रिमांड में भेजा

भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह को आज 5 दिन की सीबीआई की रिमांड में भेज दिया है। सीबीआई अब मां-बेटा दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है।

सीबीआई ने कोर्ट से गिरिबाला सिंह की 5 दिन की रिमांड मांगी थी, वहीं समर्थ की भी रिमांड 5 दिन और बढ़ाने की मांग की थी। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि वह मां और बेटे दोनों से और पूछताछ करना चाहती है। इस पर गिरिबाला सिंह के वकील ने कहा है कि उन्हें सीबीआई के अनुरोध पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई की मांग मंजूर करते हुए दोनों को 2 जून तक के लिए रिमांड में भेजने का आदेश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा के शरीर पर थे चोट के निशान, सास व पति करते थे क्रूरता; सरकार का बड़ा दावा

गिरिबाला पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा निचली अदालत से 15 मई को गिरिबाला सिंह को मिली अंतरिम जमानत रद्द किए जाने के बाद सीबीआई ने गुरुवार को करीब 7 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद गिरिबाला को गिरफ्तार कर लिया था। उन पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। वहीं, समर्थ पहले से ही सीबीआई की कस्टडी में था। सीबीआई ने इस मामले में 25 मई की रात औपचारिक एफआईआर दर्ज की थी।

टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन तकनीक से जांच

सीबीआई की जांच टीम ने कल गिरिबाला सिंह के घर जाकर ट्विशा शर्मा की मौत वाली रात घर में मौजूद लोगों की गतिविधियों और घटना के बाद की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी जुटाई थी। साथ ही आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड, टावर लोकेशन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। सीबीआई यह पता लगाया जा रहा है कि घटना की रात किन लोगों से संपर्क किया गया और मृत्यु के बाद घटनास्थल पर क्या बदलाव किए गए।जांच एजेंसी मामले में टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन तकनीक का उपयोग कर रही है। इसके तहत ट्विशा शर्मा के अंतिम घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार किया जा रहा है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों को क्रमवार समझा जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैट, CCTV फुटेज और बाइपोलर डिसॉर्डर; समर्थ के किन दावों की जांच कर रही CBI

सुप्रीम कोर्ट ने जांच तेज करने का दिया था आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सोमवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए सीबीआई को जांच अपने हाथ में लेने और तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने आरोपी और पीड़ित दोनों परिवारों से इस मामले में चल रही जांच पर पब्लिक और मीडिया में बयान देने से बचने की भी अपील की थी। ​​

12 मई की रात ससुराल में फंदे से लटकी मिली थी ट्विशा

उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के रहने वाले वकील समर्थ सिंह से हुई थी। 12 मई को ट्विशा संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ससुराल में पंखे से लटकी मिली थी। ट्विशा की मौत के बाद उनके परिवार ने पति और ससुरालवालों पर उसे दहेज हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि, ट्विशा की सास से इसे आत्महत्या बताते हुए ट्विशा पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मरी हुई बेटी से बेहतर तलाकशुदा बेटी; ट्विशा शर्मा की मौत पर SC में बोली सरकार
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।