is Twisha Sharma killed for 20 Lakh Share what family claimed in court ट्विशा के 20 लाख के शेयर पर थी गिरिबाला सिंह-समर्थ की नजर, परिवार ने कोर्ट में क्या बताया, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा के 20 लाख के शेयर पर थी गिरिबाला सिंह-समर्थ की नजर, परिवार ने कोर्ट में क्या बताया

सीबीआई अब सवालों का जवाब ढूंढने के लिए हर छोटी से छोटी चीज की बारीकी से जांच कर रही है। ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है।

Fri, 29 May 2026 04:59 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्विशा के 20 लाख के शेयर पर थी गिरिबाला सिंह-समर्थ की नजर, परिवार ने कोर्ट में क्या बताया

भोपाल के कटारा हिल्स स्थित 3 मंजिला मकान में ट्विशा शर्मा के साथ 12 मई की रात को क्या हुआ? ट्विशा की मौत से कुछ घंटों पहले की क्या स्थिति थी। कौन किससे क्या बात कर रहा था और उसकी मौत के बाद क्या हुआ। सीबीआई अब सवालों का जवाब ढूंढने के लिए हर छोटी से छोटी चीज की बारीकी से जांच कर रही है। ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है। सीबीआई उन्हें आमने सामने बैठकर बात करना चाहती है। इधर सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक स्कैन और डिजिटल सबूतों से भी जो चीजें सामने आ रही हैं, वे चौंकाने वाली हैं।

ट्विशा के परिवार की तरफ से कोर्ट में किए गए दावों के मुताबिक ट्विशा की शादी के बाद से ही परेशानी शुरू हो गई थी। जो तोहफे और दहेज ट्विशा को शादी में दिए गए, उन्हें ससुराव वाले लो स्टैंडर्ड का बताते थे। आरोप है कि ट्विशा के वियतनाम ट्रिप के बाद उसके ससुराल वालों को पता चला था कि ट्विशा के पास 20 लाख के शेयर हैं। वह चाहते थे कि ट्विशा इन शेयर को समर्थ और गिरिबाला सिंह के नाम कर दे। सीबीआई इन आरोपों की बारीकी से जांच कर रही है। इसके अलावा ट्विशा की प्रेग्नेंसी और उससे जुड़े आरोप भी जांच का अहम हिस्सा हैं।

कैरेक्टर पर भी सवाल

ट्विशा के परिवार के मुताबिक, गिरिबाला सिंह और समर्थ दोनों, उसके कैरेक्टर पर शक करते थे और अबॉर्शन का दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि अगर ट्विशा बच्चा गिरा देती है तो वह ट्विशा को घर में रहने देंगे। सीबीआई इन आरोपों की पुष्टि मेडिकल रिकॉर्ड, मैसेज और विटनेस के बयानों से करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा सीबीआई शादी के बाद हुई ट्विशा और उसके परिवार के बीच बातचीत की भी जांच कर रही है। ट्विशा के परिवार के मुताबिक ट्विशा ने उन्हें बताया था कि कैसे दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। 19 अप्रैल को राजस्थान में उसने अपने परिवार को बताया था कि कैसे गिरिबाला सिंह और समर्थ उसके कैरेक्टर पर सवाल खड़े करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा केस : कोर्ट ने गिरिबाला सिंह-समर्थ को 5 दिन की CBI रिमांड में भेजा

सीबीआई पूछताछ के अलावा टनल व्यू इन्वेस्टिगेश तरीके का भी इस्तेमाल कर रही है। 12 मई वाले दिन क्या, इसका पता लगाने के लिए हर गतिविधि को डिजिटल रूप से रिक्रिएड किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन रिकॉर्ड, वाई-फाई लॉग, इंटरनेट गतिविधि, कॉल विवरण रिकॉर्ड, फोरेंसिक मैपिंग और कमरे-दर-कमरे सीन री क्रिएट कर देखा जा रहा है और ट्विशा के साथ उस दिन क्या हुआ, उसका पूरा डिजिटल अवतार तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

समर्थ पांच दिन की पुलिस हिरासत में

समर्थ सिंह पहले से सात दिन की सीबीआई रिमांड पर था। रिमांड अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने दोनों आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने भी रिमांड का विरोध नहीं किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपराध गंभीर है...; गिरिबाला को राहत नहीं दे सकते, हाई कोर्ट ने गिनाईं कई वजहें

सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गुरुवार को लगभग सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। उन पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आज उन्हें भोपाल स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया।

सीबीआई ने इस मामले में 25 मई की रात औपचारिक एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद 26 मई को जांच दल पहली बार बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित गिरिबाला सिंह के निवास पर पहुंचा था, जहां अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की थी। जांच टीम ने ट्विशा शर्मा की मौत वाली रात घर में मौजूद लोगों की गतिविधियों और घटना के बाद की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी एकत्र की।

सूत्रों के अनुसार ट्विशा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई पहले ही रिमांड पर ले चुकी है। अब दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ किए जाने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBI ने शुरू की 'टनल व्यू इनवेस्टिगेशन'- आखिर ट्विशा की मौत से पहले क्या हुआ था?
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।