Samarth Singh husband of Twisha Sharma reading Japanese crime thriller while in CBI custody CBI कस्टडी में जापानी क्राइम थ्रिलर पढ़ रहा ट्विशा का पति समर्थ, कहानी में सबूतों के अभाव में बरी हो जाती है कातिल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

CBI कस्टडी में जापानी क्राइम थ्रिलर पढ़ रहा ट्विशा का पति समर्थ, कहानी में सबूतों के अभाव में बरी हो जाती है कातिल

सीबीआई ने दोनों आरोपियों की पांच-पांच दिन की रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने भी रिमांड का विरोध नहीं किया। साथ ही जांच एजेंसी समर्थ सिंह से यह भी पूछताछ करेगी कि फरारी के दौरान वह कहां रहा और किन लोगों के संपर्क में था।

Fri, 29 May 2026 05:08 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, मध्य प्रदेश
share
CBI कस्टडी में जापानी क्राइम थ्रिलर पढ़ रहा ट्विशा का पति समर्थ, कहानी में सबूतों के अभाव में बरी हो जाती है कातिल

भोपाल जिला अदालत ने संदिग्ध परिस्थितियों में मारी गई मॉडल व एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उसके पति समर्थ सिंह और उसकी सास गिरिबाला सिंह को शुक्रवार को 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। इसी बीच यह भी पता चला है कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह को अदालत ने पुलिस हिरासत में किताबें पढ़ने की अनुमति दे दी है, जिसके बाद वह फिलहाल कोई आम उपन्यास नहीं बल्कि एक चर्चित जापानी क्राइम थ्रिलर उपन्यास 'बटर' पढ़ रहा है। जिसकी कहानी के अंत में अपराध करने वाला मुख्य किरदार सबूतों के अभाव में बरी हो जाता है। 2017 में आए इस उपन्यास की लेखिका असाको युजुकी हैं, और यह नॉवेल जापान में हुई एक सच्ची आपराधिक घटना पर आधारित है

न्यूज 18 MP-CG चैनल की एक खबर के अनुसार इस उपन्यास का अधिकतर हिस्सा वह पढ़ चुका है। बता दें कि इस नॉवेल की कहानी एक महिला कुकिंग एक्सपर्ट पर आधारित है, जिस पर कई व्यापारियों को फंसाकर हत्या करने का आरोप लगता है। नॉवेल के अंत में मुख्य किरदार जिसने अपराध किया होता है, वह साक्ष्य के अभाव में बरी हो जाता है। यही किताब समर्थ पढ़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा के 20 लाख के शेयर पर थी समर्थ की नजर, परिवार ने कोर्ट में क्या बताया

एक पत्रकार और जेल में बंद महिला कुक की कहानी है 'बटर'

'बटर'एक बेहद चर्चित जापानी उपन्यास है, जो एक सच्ची आपराधिक घटना से प्रेरित है। इसकी कहानी मनाको काजी नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल में बंद है। उस पर आरोप है कि वह अकेले पुरुषों को अपने हाथ के बने शानदार खाने से रिझाती थी, उनसे पैसे ठगती थी और फिर उनकी हत्या कर देती है। इसी बीच कहानी में महिला पत्रकार रिका माचिदा नाम की एंट्री होती है, जो कि एक थकी-हारी और काम के बोझ से दबी पत्रकार है, वह इस मामले की जांच करना चाहती है। कि एक अधेड़ उम्र की और ज्यादा वजन वाली काजी, जिसे आम तौर पर आकर्षक नहीं माना जाता, उसने इन आदमियों को अपना दीवाना कैसे बना लिया? काजी से बात करने और उसका इंटरव्यू पाने के लिए, रिका उसे एक पत्र लिखती है और उसमें उससे एक डिश 'बीफ स्टू' की रेसिपी मांगती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा केस : कोर्ट ने गिरिबाला सिंह-समर्थ को 5 दिन की CBI रिमांड में भेजा

खाने, स्वाद और जुनून के जापानी जुनून को दिखाया गया

इसके बाद जैसे-जैसे रिका और काजी के बीच खाने को लेकर बातचीत बढ़ती है, रिका की जिंदगी बदलने लगती है। वह खुद खाना बनाना सीखती है, उसका वजन बढ़ता है और वह समाज द्वारा महिलाओं के शरीर और भूख को लेकर बनाए गए कड़े नियमों से आजाद होने लगती है। यह उपन्यास खाने, स्वाद और जूनून के जरिए जापानी समाज में महिलाओं पर पतले होने और पुरुषों की उम्मीदों पर खरा उतरने के भारी दबाव (पितृसत्ता और फैटफोबिया) पर गहरा कटाक्ष करता है। साथ ही खुलकर खाना, समाज के खिलाफ एक विद्रोह और खुद को स्वीकार करने का जरिया बनता है।

इससे पहले सीबीआई ने ट्विशा शर्मा की मौत मामले में शुक्रवार को रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को भोपाल की एक अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को पांच-पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब सीबीआई दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले जमानत रद्द, अब CBI की गिरफ्तारी… ट्विशा की सास गिरिबाला की बढ़ीं मुश्किलें

रिमांड खत्म होने पर दोबारा अदालत में पेश किया गया

समर्थ सिंह तो पहले से सात दिन की सीबीआई रिमांड पर था और शुक्रवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया था। जहां सीबीआई ने दोनों आरोपियों की पांच-पांच दिन की रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने भी रिमांड का विरोध नहीं किया। साथ ही जांच एजेंसी समर्थ सिंह से यह भी पूछताछ करेगी कि फरारी के दौरान वह कहां रहा और किन लोगों के संपर्क में था।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच में 'टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन' तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके तहत ट्विशा शर्मा के अंतिम घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार किया जा रहा है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों को मिनट-दर-मिनट समझा जा सके। जांच एजेंसी का मानना है कि इस प्रक्रिया से मृत्यु से जुड़ी परिस्थितियों की पूरी तस्वीर स्पष्ट करने में सहायता मिलेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।