बड़ी बहू का तलाक क्यों हुआ? ट्विशा शर्मा केस में उठे नए सवाल, सास ने क्या बताया
ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक नए सवाल ने पूरे विवाद को नया रूप दे दिया है। बड़ी बहू ने तलाक क्यों लिया? सवाल पर ससुरालियों के वकील भड़क गए। उधर, सास ने दावा किया कि ट्विशा गर्भपात पर अड़ी थी।

Twisha Sharma Death Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत में अब एक नया विवाद सामने आ गया है। एक इंटरव्यू के दौरान जब ट्विशा के ससुराल के वकील से घर की बड़ी बहू के तलाक को लेकर सवाल पूछा गया, तो वह गुस्सा हो गए। वो भड़कते हुए बोले कि क्या किसी परिवार में तलाक नहीं हो सकता? पत्रकारों ने फिर सवाल दागा- यह तलाक इसलिए संदेह पैदा करता है क्योंकि परिवार पर छोटी बहू के उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।
ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही उनके ससुराल पक्ष और परिवार को लेकर कई तरह के आरोप और सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में वकील से पूछा गया कि आखिर परिवार की बड़ी बहू का तलाक क्यों हुआ था और क्या परिवार में पहले से भी रिश्तों में तनाव जैसी स्थिति रही है। सवाल सुनते ही वकील गुस्साहो गए और उन्होंने इस मुद्दे को मामले से असंबंधित बताया। इसके बाद बातचीत तीखी बहस में बदल गई।
गर्भपात पर अड़ी थी ट्विशा, सास का दावा
इस पूरे मामले में ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह का कहना है कि 17 तारीख को जैसे ही उसे गर्भधारण की पुष्टि मिली, उसका (ट्विशा) पूरा व्यवहार बदल गया। उसने कहा कि वह इस बच्चे को नहीं रखना चाहती… उसी शाम जब मैं दफ्तर से घर लौटी, तो मैंने देखा कि वह बहुत ही खराब स्थिति में थी; वह खुद को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचा रही थी। वह लगातार रोते हुए कह रही थी, ‘मैं अब ऐसे नहीं जी सकती!’… मैंने उससे कहा, ‘अगर तुम सच में जाना चाहती हो, तो हम तुम्हारी टिकट कल के लिए करवा देते हैं ताकि तुम सम्मानपूर्वक जा सको’… हमें नहीं पता कि वह रात में कहाँ चली गई थी… मैंने उसकी माँ से भी पूछा। उन्होंने भी कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता… वह पूरी तरह अपने मनमाने और लापरवाह फैसले खुद लेती है… इसके बाद उसकी माँ 23 तारीख को यहाँ आईं। वह ज्यादा रुकी भी नहीं; उन्होंने कहा कि वह 30 तारीख को लौटेंगी जब समर्थ आएगा… 30 तारीख को वह वापस आई और फिर अस्पताल जाकर गर्भपात कराने पर अड़ गई।
बेटा रो नहीं सकता, लेकिन काफी परेशान है
गिरिबाला सिंह ने आगे कहा, “समर्थ के बारे में, लड़के अक्सर अपनी भावनाएं रोकर व्यक्त नहीं कर पाते… मेरा बेटा शुरू से ही परेशान है क्योंकि शुरुआत से ही उसका व्यवहार ऐसा था… उसने कोशिश की, लेकिन कोई सुधार नहीं दिखा… ऐसी कोई बड़ी लड़ाई नहीं हुई थी। लेकिन गर्भपात के बाद मन में स्वाभाविक रूप से एक बेचैनी पैदा हो जाती है… उसकी जिद और यह कहना कि ‘तुम मुझे नियंत्रित नहीं कर सकते’… अगर किसी व्यक्ति के मन में दो विरोधी विचार हों, तो आप क्या निष्कर्ष निकालेंगे?… समर्थ सामने आएगा… लेकिन उसे अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करने का अधिकार भी है…। यह ऐसा मामला है जिसे खारिज किया जाना चाहिए, और वास्तव में हमें सहानुभूति मिलनी चाहिए। स्वाभाविक रूप से वह अपने अधिकारों का पूरा उपयोग करेगा और उसके वकील भी उसका प्रभावी ढंग से बचाव करेंगे।”
शादी के बाद से ट्विशा पर मानसिक दबाव
ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर पहले से ही दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न, घरेलू विवाद और प्रभावशाली परिवार के दबाव जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। ट्विशा के परिजनों का दावा है कि शादी के बाद उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया गया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले में सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश हुई।
सीबीआई जांच की मांग
ट्विशा शर्मा केस की जांच एसआईटी कर रही है। मामले में ड्रग्स एंगल और बैंक ट्रांजैक्शन को लेकर भी कई दावे सामने आए हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया चैट, बैंक रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही हैं। उधर, ट्विशा के परिवारवालों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।




साइन इन