Tiger poisoned to death in madhya pradesh near satpura tiger reserve, carcass found buried 5 arrested MP में रेडियो कॉलर लगे बाघ को जहर देकर मार डाला, फिर गड्ढे में गाड़ दी लाश; 5 लोग गिरफ्तार, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में रेडियो कॉलर लगे बाघ को जहर देकर मार डाला, फिर गड्ढे में गाड़ दी लाश; 5 लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पास रेडियो कॉलर लगे एक बाघ को कथित रूप से जहर देकर मारने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Sun, 29 March 2026 02:47 PMPraveen Sharma भोपाल, भाषा
share
MP में रेडियो कॉलर लगे बाघ को जहर देकर मार डाला, फिर गड्ढे में गाड़ दी लाश; 5 लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पास रेडियो कॉलर लगे एक बाघ को कथित रूप से जहर देकर मारने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बाघ का शव शुक्रवार को छिंदवाड़ा पश्चिम संभाग के राजस्व क्षेत्र में एक गड्ढे में दबा हुआ मिला।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) की क्षेत्र डायरेक्टर राखी नंदा ने बताया, ''यह बाघ दिसंबर 2004 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाया गया था और उसने रिजर्व क्षेत्र के बाहर अपना इलाका बना लिया था। पशु को जहर देने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर से इन 4 शहरों की सीधी उड़ानें बंद, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी; जानें वजह

आरोपी अवैध अफीम की खेती में भी संलिप्त

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने बाघ के शिकार में जहर मिलाया था। उनका दावा है कि बाघ द्वारा मवेशी मारने से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अवैध अफीम की खेती में भी संलिप्त हैं।

पर्यावरण, वन मंत्रालय से की शिकायत

इस बीच, वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने शनिवार को इस मामले में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण तथा मध्य प्रदेश के वन विभाग के प्रमुख सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को औपचारिक शिकायत भेजी है। दुबे ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 3 मार्च से रेडियो कॉलर की गतिविधि नहीं दिख रही थी, लेकिन वन विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में बस हादसे के बाद लोगों को बचाने नंगे पैर भागे थे पुलिसकर्मी,अब मिलेगा इनाम

उन्होंने कहा, "बाघ को शिकारियों ने जहर दिया और उसका शव छिंदवाड़ा दक्षिण वन मंडल के सांगा खेड़ा गांव क्षेत्र में गड्ढे में दबा मिला। यह केवल शिकार का मामला नहीं, बल्कि प्रशासनिक और निगरानी तंत्र की गंभीर विफलता का उदाहरण है।"

दुबे ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एसटीआर की क्षेत्र डायरेक्टर राखी नंदा को हटाने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी से अब तक मध्य प्रदेश में 14 बाघों की मौत हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोठड़ा माता की भविष्यवाणी सुनने उमड़े 15000 लोग, किसानों के लिए आई गुड न्यूज!
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।