Gothda mata ki bhavishyavani 2026 about rain disease agriculture war update political crisis गोठड़ा माता की भविष्यवाणी सुनने उमड़े 15 हजार से ज्यादा लोग, किसानों के लिए गुड न्यूज! 150 साल से जारी परंपरा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोठड़ा माता की भविष्यवाणी सुनने उमड़े 15 हजार से ज्यादा लोग, किसानों के लिए गुड न्यूज! 150 साल से जारी परंपरा

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में 150 साल से चली आ रही परंपरा में राम नवमी पर हर साल की तरह इस साल भी गोठड़ा माता की भविष्यवाणी हुई। इसमें यह बताया गया कि इस वर्ष एमपी में भूकंप का असर देखा जाएगा और गंभीर बीमारी का प्रकोप बनेगा। इसके साथ ही अच्छी बारिश के संकेत भी दिए गए।

Sat, 28 March 2026 02:02 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
share
गोठड़ा माता की भविष्यवाणी सुनने उमड़े 15 हजार से ज्यादा लोग, किसानों के लिए गुड न्यूज! 150 साल से जारी परंपरा

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में 150 साल से चली आ रही परंपरा में राम नवमी पर हर साल की तरह इस साल भी गोठड़ा माता की भविष्यवाणी हुई। इसमें यह बताया गया कि इस वर्ष एमपी में भूकंप का असर देखा जाएगा और गंभीर बीमारी का प्रकोप बनेगा। इसके साथ ही अच्छी बारिश के संकेत भी दिए गए। किसानों के लिए खुशखबरी रही कि इस बार सोयाबीन और लहसुन के भाव मजबूत रहने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही देश की राजनीति में बड़ी उठापटक होने के संकेत दिए गए और कहा गया कि सभी का नंबर आ रहा है और युद्ध चलता रहेगा। इस दौरान विधायक, पूर्व विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ 15 हजार से अधिक ग्रामीण श्रद्धालु गोठड़ा माता की भविष्यवाणी सुनने पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के ग्वालियर में ऑटोरिक्शा को स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 5 लोग की मौत; 4 घायल

उज्जैन जिले के खाचरोद तहसील की आखरी सीमा पर बसे मलेनी नदी के किनारे गोठड़ा माताजी में परम्परा अनुसार वर्षों से भविष्यवाणी होती आ रही है, जहां मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के हजारों भक्त पहुंचते हैं। इसमें किसानों के साथ राजनेताओं एवं व्यापारियोंं की विशेष आस्था रहती है। वर्षों पुरानी परम्परा के अनुसार, चैत्र नवरात्र में नवमी को पंडा मांगू चौधरी हवन-पूजन कर वाड़ी उठाते हैं, आस्था के इस सैलाब में हजारों की भीड़ उमड़ती है।

इस वर्ष भी मंदिर परिसर में लगभग 15 हजार से अधिक लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं में इस वार्षिक भविष्यवाणी के प्रति गहरी आस्था देखी गई।

राम नवमी पर हर साल की तरह इस साल भी गोठड़ा माता की भविष्यवाणी हुई। इस दौरान 15 हजार से ज्यादा लोग भविष्यवाणी सुनने पहुंचे।

प्राकृतिक आपदा और उपाय

गोठड़ा माता ने हर साल की तरह इस साल की भविष्यवाणी की, जिसमे उन्होंने कहा कि इस साल प्राकृतिक आपदा आएगी भूकंप के छटके लगेंगे और विदेशी युद्ध चलता रहेगा। साथ ही जनमानस को बीमारीयो से सावधान किया है। फसलों में भी बीमारी होगी। इन सबका एक ही उपाय बताया कि गौसेवा करना महत्वपूर्ण, हवन और गौमाता की सेवा सुरक्षा और कन्याओं को बचाना होगा। देश की राजनीति में बड़ी उठापटक होगी, सभी बदलेंगे सबका नम्बर आ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: देवास में पंप पर लगी थीं कतारें, वाहन छोड़ घोड़े पर दफ्तर पहुंचा शख्स- VIDEO

गंभीर बीमारी का रहेगा प्रभाव

भविष्यवाणी के अनुसार, इस वर्ष देश में किसी गंभीर बीमारी का प्रभाव देखा जा सकता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, हनुमान जी की पूजा-अर्चना और हवन से इस बीमारी का प्रकोप कम होने की संभावना जताई गई है।

अच्छी बारिश के संकेत

मौसम के संबंध में, इस साल अच्छी बारिश के संकेत दिए गए हैं और तेज हवाएं भी चलेंगी। वर्ष के दौरान 6 से 7 'मावठे' (बारिश के दौर) आने की संभावना व्यक्त की गई है, जो खेती के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

किसानों के लिए खुशखबरी

किसानों के लिए राहत भरी खबर भी है। भविष्यवाणी में गेहूं के अच्छे दाम मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि सोयाबीन और लहसुन के भाव भी मजबूत रहेंगे। खेती-किसानी के लिए मंगलवार तेरस का दिन शुभ बताया गया है। साथ ही, बारिश शुरू होते ही बुआई करना लाभदायक रहेगा।

रिपोर्ट : विजेन्द्र यादव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में डॉक्टर ही निकला पत्नी का कातिल; गला घोंट जान ली, फिर खुद लगाई कार में आग
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।