Indore Airport to these 4 cities direct flights suspended know the reason MP : इंदौर एयरपोर्ट से इन 4 शहरों की सीधी उड़ानें बंद, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी; जानें इसकी वजह, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP : इंदौर एयरपोर्ट से इन 4 शहरों की सीधी उड़ानें बंद, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी; जानें इसकी वजह

हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर रविवार से लागू हुए समर शेड्यूल के साथ ही शहर की हवाई कनेक्टिविटी पर असर देखने को मिल रहा है।

Sun, 29 March 2026 11:40 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, इंदौर
share
MP : इंदौर एयरपोर्ट से इन 4 शहरों की सीधी उड़ानें बंद, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी; जानें इसकी वजह

हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर रविवार से लागू हुए समर शेड्यूल के साथ ही शहर की हवाई कनेक्टिविटी पर असर देखने को मिल रहा है। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से नासिक, उदयपुर, जम्मू और भुवनेश्वर के लिए संचालित चार सीधी उड़ानें बंद कर दी गई हैं। इन सेवाओं के बंद होने से यात्रियों को अब इन शहरों तक पहुंचने के लिए अन्य शहरों से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर 2 मिनट में फ्लाइट; बहुत 'धुरंधर' है जेवर का नोएडा एयरपोर्ट

गर्मी के सीजन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। खासकर जम्मू की उड़ान बंद होने से माता वैष्णों देवी और कश्मीर जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त समय और खर्च का सामना करना पड़ेगा। वहीं नासिक की उड़ान बंद होने से शिरडी और त्र्यंबकेश्वर जाने वाले यात्रियों की राह भी मुश्किल हो जाएगी, क्योंकि सड़क और रेल मार्ग से सफर अपेक्षाकृत लंबा हो जाता है।

जलगांव और हैदराबाद के लिए नई सेवा शुरू करने की तैयारी

बताया जा रहा है कि ये चारों उड़ानें इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित की जाती थीं। फिलहाल समर शेड्यूल में किसी नई उड़ान की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि फ्लाई-91 कंपनी द्वारा जलगांव और हैदराबाद के लिए नई सेवा शुरू करने की तैयारी है, लेकिन इसका शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में 100 नए एयरपोर्ट-200 नए हेलिपैड बनाने की योजना : PM नरेंद्र मोदी

शारजाह के लिए दोबारा शुरू होगी उड़ान

इस बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी बदलाव किया गया है। शारजाह के लिए संचालित उड़ान, जो हाल ही में बंद कर दी गई थी, उसे अप्रैल से दोबारा शुरू किया जाएगा। 5 अप्रैल से इसकी बुकिंग भी शुरू हो रही है, लेकिन अब यह उड़ान सप्ताह में सात दिन के बजाय केवल चार दिन ही संचालित होगी।

रनवे के नवीनीकरण का कार्य पूरा

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, रनवे के नवीनीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद अप्रैल से एयरपोर्ट 24 घंटे संचालन के लिए तैयार रहेगा। साथ ही पुराने टर्मिनल से भी उड़ानों का संचालन शुरू किया जा सकेगा, जिससे भविष्य में उड़ानों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट : हेमंत

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट को 4 एक्सप्रेसवे और 1 NH से सीधा जोड़ने की तैयारी, समझें पूरा रूट
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।