sohail khan rapes hindu woman after hiding his identity in indore taken her to ajmer dargah in burqa MP : इंदौर में सोहेल खान ने पहचान छुपाकर हिन्दू युवती से किया दुष्कर्म, बुर्का पहनाकर ले गया था अजमेर दरगाह, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP : इंदौर में सोहेल खान ने पहचान छुपाकर हिन्दू युवती से किया दुष्कर्म, बुर्का पहनाकर ले गया था अजमेर दरगाह

इंदौर शहर में एक मुस्लिम युवक ने पहचान छुपाकर हिन्दू युवती से दोस्ती के बाद धोखे से यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह युवती को अश्लील तस्वीरें व वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर रहा था।

Fri, 1 May 2026 10:16 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
MP : इंदौर में सोहेल खान ने पहचान छुपाकर हिन्दू युवती से किया दुष्कर्म, बुर्का पहनाकर ले गया था अजमेर दरगाह

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 23 वर्षीय हिन्दू युवती से दोस्ती के नाम पर भरोसा जीतकर कथित तौर पर यौन शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। पलासिया थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी आरोपी सोहेल खान को दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने पहले झूठी पहचान के सहारे युवती से संपर्क बढ़ाया, फिर उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बनाकर दबाव बनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP : बरगी डैम क्रूज बोट हादसे में अब तक 9 की मौत, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश किया

पुलिस के मुताबिक, लसूड़िया क्षेत्र की रहने वाली युवती की आरोपी से पहचान सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। उस दौरान आरोपी ने अपना नाम ‘लक्की’ बताया और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी कर ली। पहली मुलाकात 56 दुकान इलाके में हुई, जहां आरोपी ने नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और बहाने से तिलक नगर स्थित अपने कमरे पर ले गया। वहां कथित तौर पर उसने नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बना लिया और होश में आने पर युवती को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर किया। इसी डर के चलते वह लंबे समय तक आरोपी के संपर्क में रही और बार-बार शोषण का शिकार होती रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीटा, नंगा किया और फिर मुंह पर कर दिया पेशाब, MP में फिर हैवानियत

बुर्का पहनाकर दरगाह ले गया

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी उसे मार्च 2024 में अजमेर लेकर गया, जहां उसे बुर्का पहनाकर दरगाह ले जाया गया। वहां भी उसके साथ जबरन संबंध बनाए गए और उसे धार्मिक प्रक्रिया अपनाने के लिए दबाव डाला गया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे ‘पाक’ होने जैसी बातें कहकर मानसिक रूप से भी प्रभावित करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोपी पर तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि आरोपी उसे चंदन नगर स्थित एक कथित बाबा के पास भी ले गया, जहां उसके साथ मारपीट और अजीब तरह की क्रियाएं की गईं।

तीन साल से आरोपी के संपर्क में थी युवती

पुलिस अधिकारी के अनुसार, युवती पिछले करीब तीन वर्षों से आरोपी के संपर्क में थी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं इस तरह की वारदात में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं।

रिपोर्ट : हेमंत

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: पत्नी को फोन पर कहा- तुम्हारी याद आ रही थी, घंटेभर बाद आई जवान की मौत की खबर
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।