Smugglers fired bullets on liquor contractor in Morena, uncle and nephew died तस्करों ने शराब ठेकेदार पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, चाचा-भतीजे की मौत; बुलडोजर एक्शन की उठी मांग, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तस्करों ने शराब ठेकेदार पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, चाचा-भतीजे की मौत; बुलडोजर एक्शन की उठी मांग

घटना सिहोनियाँ थाना क्षेत्र स्थित भाईखाँ का पुरा गांव के पास की है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है, नहीं तो चक्काजाम करके धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Mon, 26 May 2025 04:13 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, मुरैना
share
तस्करों ने शराब ठेकेदार पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, चाचा-भतीजे की मौत; बुलडोजर एक्शन की उठी मांग

मध्य प्रदेश के मुरैना में शराब ठेकेदार और तस्करों के बीच भयंकर लड़ाई का मामला सामने आया है। इस लड़ाई में तस्करों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसका शिकार चाचा भतीजे हुए और दोनों की मौत हो गई है। घटना सिहोनियाँ थाना क्षेत्र स्थित भाईखाँ का पुरा गांव के पास की है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है, नहीं तो चक्काजाम करके धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिरघान गांव निवासी सौरव भदौरिया और महेंद्र भदौरिया पेशे से शराब ठेकेदार थे। दोनों पेटी कॉन्ट्रेक्टर ठेकेदार थे। उन्होंने सिहिनियाँ क्षेत्र में शराब बेचने के लिए सोम विस्लरी से ठेका लिया था। पिछले कुछ दिनों से उनको सूचना मिल रही थी कि, उनके क्षेत्र में शराब तस्कर दो नंबर की शराब खपा रहे हैं। तस्करों को पकड़ने के लिए ठेकेदार महेंद्र भदौरिया अपने भतीजे सौरव उम्र 24 वर्ष तथा तीन अन्य लोगों को लेकर कार में सवार होकर भाईखाँ का पुरा गांव के पास स्थित नहर की पुलिया पर खड़े हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी बनता जा रहा रेप कैपिटल; आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप के बाद भड़की कांग्रेस
ये भी पढ़ें:MP: शादी में महिला ने पुरुषों संग की ताबड़तोड़ फायरिंग; 6 पर मामला दर्ज- VIDEO
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर संबंध बनाते दिखे भाजपा नेता; CCTV में कैद हुआ कांड

सोमवार को काले रंग की स्विफ्ट कार से तस्कर जैसे ही नहर की पुलिया के पास से गुजरे, ठेकेदार तथा उसके लोग कार रोकने के लिए आगे खड़े हो गए। ठेकेदार को सामने खड़ा देख तस्करों ने अवैध हथियारों से उनको टारगेट करते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। फायरिंग के दौरान पहली गोली चाचा ठेकेदार महेंद्र उर्फ बंटी को लगी और दूसरी गोली भतीजे सौरभ उर्फ भोला भदौरिया को लगी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तस्करों की कार में दो नंबर की शराब भरी हुई थी। गोलीबारी को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद ठेकेदार के लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस शव को वाहन में रखकर जिला अस्पताल पहुंची, यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के भाई रॉकी भदौरिया सहित अन्य परिजनों ने अपनी मांग रखते हुए पीएम हाउस पर हंगामा कर दिया। रॉकी भदौरिया ने बताया कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को अरेस्ट कर हवालात में बंद किया जाए। इसके बाद उनको नवीन शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं तथा उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वे शवों का पीएम नहीं करवाएंगे। यही नहीं उन्होंने हाईवे जाम करने की धमकी भी दी है।

एएसपी सुरेन्द्र डाबर तथा डीएसपी विजय भदौरिया को जरूरी एक्शन के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में एएसपी सुरेन्द्र धाकड़ का कहना है कि आज शराब तस्करों ने चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी है। उनकी तलाश की जा रही है। झगड़े की वजह शराब कारोबार है। आरोपी शराब तस्कर है। उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।