MP is becoming a rape capital, Congress furious after gang rape of tribal woman एमपी बनता जा रहा 'रेप कैपिटल'; आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप के बाद भड़की कांग्रेस- उठाई ये मांग, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी बनता जा रहा 'रेप कैपिटल'; आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप के बाद भड़की कांग्रेस- उठाई ये मांग

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के खंडवा में एक आदिवासी महिला की दुष्कर्म के बाद हुई मौत की घटना को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि यह राज्य देश की ‘रेप कैपिटल’ और ‘शराब कैपिटल’ बनता जा रहा है तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर गृह मंत्री कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने में विफल रहे हैं।

Mon, 26 May 2025 03:36 PMRatan Gupta भाषा, भोपाल
share
एमपी बनता जा रहा 'रेप कैपिटल'; आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप के बाद भड़की कांग्रेस- उठाई ये मांग

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के खंडवा में एक आदिवासी महिला की दुष्कर्म के बाद हुई मौत की घटना को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि यह राज्य देश की ‘रेप कैपिटल’ और ‘शराब कैपिटल’ बनता जा रहा है तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर गृह मंत्री कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने में विफल रहे हैं।

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मांग उठाते हुए कहा कि इस मामले के लिए त्वरित अदालत का गठन किया जाए, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में कथित तौर पर दो लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद 45-वर्षीय एक आदिवासी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेलगाम हो गई है और जब मुख्यमंत्री ही खुद गृह मंत्री हैं तो क्या ऐसी घटनाएं होनी चाहिए? भूरिया ने दावा किया कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद से बलात्कार की घटनाएं 18 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं और आदिवासी महिलाओं के साथ अपराध के मामले में यह आंकड़ा 26 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार का शराब माफियाओं और अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। मध्य प्रदेश ‘रेप कैपिटल’ और ‘शराब कैपिटल’ बनता जा रहा है। भूरिया का कहना था कि इकत्तीस मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मध्य प्रदेश के भोपाल आ रहे हैं। विडंबना देखिए कि जिस प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं, बलात्कार हो रहा है, वहां महिलाओं के लिए एक 'महा महिला सम्मेलन' आयोजित किया जा रहा है।

भूरिया ने बताया कि इस घटना के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन-सदस्यीय एक दल गठित किया है, जो इसकी पूरी जांच करेगा। हम इस मुद्दे को लेकर पूरी ताकत से लड़ेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर खालवा तहसील के रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को हुई घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भूरिया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि खंडवा की वीभत्स घटना पर प्रशासन मौन धारण किए हुए है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।