BJP leader Manohar Dhakad seen having sex on Delhi Mumbai Expressway MP: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर संबंध बनाते दिखे भाजपा नेता; CCTV में कैद हुआ कांड, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर संबंध बनाते दिखे भाजपा नेता; CCTV में कैद हुआ कांड

वीडियो में आपत्तिजनक हालत में दिख रहा व्यक्ति भाजपा नेता मनोहर धाकड़ बताया जा रहा है। धाकड़ की पत्नी मंदसौर के वार्ड क्रमांक-8 से जिला पंचायत सदस्य हैं।

Thu, 22 May 2025 09:54 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, मंदसौर
share
MP: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर संबंध बनाते दिखे भाजपा नेता; CCTV में कैद हुआ कांड

मध्य प्रदेश के मंदसौर से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे-8 का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कार रोककर अपनी महिला मित्र के साथ संबंध बनाते नजर आ रहा है। वीडियो में आपत्तिजनक हालत में दिख रहा व्यक्ति भाजपा नेता मनोहर धाकड़ बताया जा रहा है। धाकड़ की पत्नी मंदसौर के वार्ड क्रमांक-8 से जिला पंचायत सदस्य हैं।

यह पूरी घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नेता सफेद रंग की बलीनो कार के साथ थे, जिसका नंबर MP14CC4782 था। आपको बता दें कि वीडियो इतना अश्लील है कि लाइव हिन्दुस्तान ना तो इसे दिखा सकता है और ना ही इसके बारे में बता सकता है। जानकारी के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद से नेता गायब हैं, उनका फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ATS को एक और सफलता, दिल्ली से दबोचा गया पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद हारून
ये भी पढ़ें:मैं दहाड़ा तो तुम्हारी पेशाब छूट जाएगी, कांग्रेस के कुत्तों से...; BJP विधायक

अपनी महिला मित्र के साथ सार्वजनिक जगह पर आपत्तिजनक हालत में पाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद समाज ने भी उनसे किनारा कर लिया है और उन्हें धाकड़ समाज के युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री के पद से हटा दिया गया है। मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के पदाधिकारी नहीं है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी मामले पर कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है और अगर किसी ने गलत किया है तो निश्चित तौर पर करवाई होगी‌। रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने कहा कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सम्भवतः 8 लेन का है। यह सड़क अभी नई बनी है, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है।

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।