A woman along with men indulged in celebratory firing at a wedding in Gwalior, case filed against 6 MP: शादी में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, महिला ने पुरुषों संग की हर्ष फायरिंग; 6 पर मामला दर्ज- VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP: शादी में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, महिला ने पुरुषों संग की हर्ष फायरिंग; 6 पर मामला दर्ज- VIDEO

शादी में कुछ युवक महिलाओं के साथ जश्न में डूबकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Sun, 25 May 2025 07:30 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
MP: शादी में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, महिला ने पुरुषों संग की हर्ष फायरिंग; 6 पर मामला दर्ज- VIDEO

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हर्ष फायरिंग की वीडियो सामने आई है। शादी में कुछ युवक महिलाओं के साथ जश्न में डूबकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह वीडियो बदनापुरा में हुई एक शादी का है। यहां अजब सिंह धनावत के बेटो, रंजीत और वरुण धनावत की शादी थी। शादी समारोह में जश्न के दौरान कई लोगों ने लाइसेंसी और अवैध हथियारों से अंधाधुंध हर्ष फायरिंग की। वीडियो में कुछ युवक और एक महिला खुलेआम बंदूकें चलाते नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला की गैंगरेप के बाद मौत, बच्चादानी बाहर पड़ी थी; प्राइवेट पार्ट में सरिया…
ये भी पढ़ें:सेना की वर्दी पहन ली, चश्मा लगा लिया- 'पीएम के नसों में नौटंकी बह रही'- आप

सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें करीब आधा दर्जन युवक और एक महिला शादी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिख रहे थे। वीडियो के आधार पर जब पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि यह वीडियो पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बदनापुरा इलाके का है। इसके बाद आसपास की शादियों की जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि अजब सिंह धनावत के दोनों बेटों की शादी में यह फायरिंग हुई थी। मामले की पुष्टि होने के बाद वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की गई।

पुरानी छावनी थाना पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद महिला समेत छह लोगों के खिलाफ हर्ष फायरिंग और अवैध हथियारों के उपयोग का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में धौलपुर निवासी शोहेल धनावत और कुलदीप धनावत, बदनापुरा निवासी हेमंत उर्फ बिनू धनावत मोनू उर्फ खरीबेदर धनावत पुत्र रूपसिंह धनावत, कालू धनावत और शीसम बाई शामिल हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।