Shivpuri wife called him he stabbed himself with a blade in the police station शिवपुरी: पत्नी ने फोन कर बुलाया, थाने में पति ने खुद पर ही कर दिए ब्लेड से कई वार; क्या है मामला?, Shivpuri Hindi News - Hindustan
More

शिवपुरी: पत्नी ने फोन कर बुलाया, थाने में पति ने खुद पर ही कर दिए ब्लेड से कई वार; क्या है मामला?

पुलिस ने शफीक को इस मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। पुलिस ने उसकी पत्नी छोटी खान को थाने बुलाया। पत्नी द्वारा फोन पर सूचना दिए जाने के बाद शफीक स्वयं थाने पहुंचा।

Tue, 17 Feb 2026 06:10 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share
शिवपुरी: पत्नी ने फोन कर बुलाया, थाने में पति ने खुद पर ही कर दिए ब्लेड से कई वार; क्या है मामला?

शहर के फिजिकल थाना परिसर में मंगलवार दोपहर एक युवक ने ब्लेड से अपने गले और पेट पर वार कर खुद को घायल कर लिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे तत्काल शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार कमलागंज घोसीपुरा निवासी 35 वर्षीय शफीक खान का पड़ोस में रहने वाले रवि राज प्रजापति से बिजली की लाइन डालने को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत रवि राज प्रजापति ने थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस ने शफीक को इस मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। पुलिस ने उसकी पत्नी छोटी खान को थाने बुलाया। पत्नी द्वारा फोन पर सूचना दिए जाने के बाद शफीक स्वयं थाने पहुंचा।

वीडियो हुआ था वायरल

इसी बीच यह भी सामने आया है कि शफीक खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह हाथ में तलवार और कथित रूप से कट्टा लिए लोगों को धमकाते हुए दिख रहा था। स्थानीय निवासियों ने इस वीडियो को सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर भी पुलिस ने शफीक को पूछताछ के लिए बुलाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिवपुरी: शराब के नशे में पिता बना हैवान, नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म
ये भी पढ़ें:जिस दोस्त को घर बुलाया, उसी ने कर दी हत्या; पत्नी के प्रेमी की खौफनाक साजिश
ये भी पढ़ें:MP में हैरान करने वाली घटना; बेटे ने मां को घी लाकर दिया तो बहू ने दे दी जान

थाना परिसर में अफरा-तफरी

थाना परिसर पहुंचने के बाद शफीक ने अचानक किसी धारदार वस्तु से अपने पेट और गर्दन पर वार कर लिया। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

'मानसिक रूप से परेशान हो गया था'

थाना प्रभारी नम्रता भदोरिया ने बताया है कि 35 साल का शरीफ पारिवारिक विवाद के कारण काफी परेशान है। उसने बताया है कि वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था और उसे डर लग रहा था कि कहीं पुलिस उस पर कोई कार्रवाई न कर दे। इस कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि शरीफ का ईलाज अस्पताल में जारी है उसके बयान लिए जा रहे हैं इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: अमित कुमार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।