शिवपुरी: शराब के नशे में पिता बना हैवान, नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म; मजदूरी के लिए बाहर गई थी मां
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तेंदुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। पीड़ित नाबालिग बच्ची ने पुलिस को बताया है कि उसका पिता शराब के नशे में था।

शिवपुरी जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तेंदुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार नाबालिग की मां उस समय मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी। इसी दौरान पिता ने शराब के नशे में अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ गलत काम किया। उस समय बच्ची घर में अकेली थी। घटना के अगले दिन बच्ची अपनी बुआ के साथ बैतूल में आयोजित एक सत्संग में चली गई थी।
इसी बीच माता-पिता के बीच विवाद हो गया और महिला अपने मायके चली गई। बाद में जब बच्ची वापस लौटी, तो बुआ उसे उसकी मां के पास छोड़ गई। इसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ तेंदुआ थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
जान से मारने की धमकी भी दी
पीड़ित नाबालिग बच्ची ने पुलिस को बताया है कि उसका पिता शराब के नशे में था। जब वह घर पर अकेली थी तो इस दौरान उसका पिता आ गया और गंदी हरकत करने लगा। कुछ देर तक वह समझ नहीं पाई, लेकिन जब उसे एहसास हुआ तो उसके बाद उसने इसका विरोध किया, तो पिता ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता घटना के वक्त खूब चिल्लाई थी, लेकिन उसका गला दबा लिया और कहा अगर किसी को बताया तो यही जान से मार डालूंगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन