Twisha Sharma mother-in-law and former judge Giribala Singh arrested by CBI पहले जमानत रद्द, अब CBI की गिरफ्तारी... ट्विशा की रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह की और बढ़ीं मुश्किलें, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पहले जमानत रद्द, अब CBI की गिरफ्तारी... ट्विशा की रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह की और बढ़ीं मुश्किलें

Giribala Singh Arrested: मॉडल, एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से ट्विशा की सास की अग्रिम जमानत को लेकर तनातनी बनी हुई थी। हाईकोर्ट ने पहले उनकी अग्रिम जमानत को रद्द किया और फिर आज उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।

Thu, 28 May 2026 02:58 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
पहले जमानत रद्द, अब CBI की गिरफ्तारी... ट्विशा की रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह की और बढ़ीं मुश्किलें

Giribala Singh Arrested: मॉडल, एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से ट्विशा की सास की अग्रिम जमानत को लेकर तनातनी बनी हुई थी। हाईकोर्ट ने पहले उनकी अग्रिम जमानत को रद्द किया और फिर आज सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद सीबीआई ने जांच तेज करते हुए आज रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से उनके कटारा हिल्स स्थित निवास पर कई घंटों तक पूछताछ की थी। इसके बाद से ये संभावना बनी हुई थी कि उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। और अंत में सीबीआई द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

कई घंटों पूछताछ, जुटाए गए थे सबूत

सीबीआई की टीम सुबह लगभग साढ़े दस बजे गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। इसके बाद कई घंटों तक पूछताछ हुई थी। अधिकारियों ने घर के एक कमरे में उनसे पूछताछ की। जांच के दौरान एजेंसी ने हाई इंटेंसिटी त्रिआयामी कैमरे की मदद से पूरे घर और आसपास के क्षेत्र की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। वैज्ञानिक सबूत जुटाए। यह भी जांचा गया कि घटनास्थल आसपास की किसी छत या बालकनी से दिखाई देता था या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा मौत केस: पूर्व जज गिरिबाला ने कोर्ट में खुदके बचाव में क्या दलीलें दीं?

कोर्ट ने अग्रिम जमानत को बताया था अनुचित

वहीं हाईकोर्ट ने बुधवार देर रात जारी अपने आदेश में कहा कि मामले की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्य और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं था। न्यायालय ने कहा कि निचली अदालत ने केस डायरी और उपलब्ध साक्ष्यों का समुचित परीक्षण नहीं किया। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि शव पर फांसी के अलावा अन्य चोटों के निशान पाए गए, जिनका संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सका।

ट्विशा का पति और गिरिबाला का बेटा भी हिरासत में

न्यायालय ने यह भी कहा कि व्हाट्सऐप संदेशों और गवाहों के बयानों से मानसिक प्रताड़ना, गर्भपात के दबाव और दहेज संबंधी आरोप सामने आए हैं। अदालत ने आरोपी पक्ष पर जांच को प्रभावित करने और मृतका की छवि खराब करने के प्रयास का भी उल्लेख किया। मामले में आरोपी बनाए गए ट्विशा के पति समर्थ सिंह को अदालत ने 29 मई तक सीबीआई रिमांड पर भेज रखा है। एजेंसी उससे 12 मई की रात की घटनाओं, घटना के बाद की गतिविधियों तथा डिजिटल साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की जमानत नहीं हुई खारिज, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

12 मई को ट्विशा की हुई थी संदिग्ध हालत में मौत

उल्लेखनीय है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या तथा प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।