Rapido Driver Accused of Sexual Assault Nabbed After minor Victim Uses ChatGPT in indore इंदौर में किशोरी से हैवानियत करने वाला रैपिडो चालक, कैसे पीड़िता ने ChatGPT से अरेस्ट करवाया, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर में किशोरी से हैवानियत करने वाला रैपिडो चालक, कैसे पीड़िता ने ChatGPT से अरेस्ट करवाया

इंदौर में रैपिडो चालक की हैवानियत की शिकार किशोरी ने दर्द और सदमे के बावजूद हिम्मत दिखाई और चैटजीपीटी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करवाया।

Tue, 3 Feb 2026 01:38 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इंदौर में किशोरी से हैवानियत करने वाला रैपिडो चालक, कैसे पीड़िता ने ChatGPT से अरेस्ट करवाया

इंदौर शहर में ऐप बेस्ड राइड सर्विस की आड़ में दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 17 वर्षीय नाबालिग रैपिडो बाइक चालक की हैवानियत का शिकार हुई। वारदात के बाद सदमे और दर्द में भी किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने मोबाइल पर ChatGPT के जरिए महिला अपराध से जुड़ी हेल्पलाइन नंबर तलाशे और पुलिस को फोन किया। रावजी बाजार थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अंकित नागर के रूप में हुई है, जो राजगढ़ जिले का मूल निवासी है। फिलहाल वह इंदौर के नेहरू नगर इलाके में दोस्तों के साथ किराए के कमरे में रह रहा था और बीए की पढ़ाई कर रहा था। खर्च चलाने के लिए वह पार्ट-टाइम रैपिडो चालक के तौर पर काम करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब तक 32; इंदौर में जहरीले पानी का कहर कायम, 65 साल की बुजुर्ग ने तोड़ा दम
ये भी पढ़ें:इंदौर थार कांड की यादें ताजा; नशे में ट्रक ड्राइवर ने 3 बाइकों को ठोंका, 5 घायल
ये भी पढ़ें:इंदौर मैराथन में दर्दनाक हादसा, क्या होता है 'X स्पॉट', जिसने ले ली रनर की जान!

वारदात क्या हुई

पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता ने मोबाइल ऐप के माध्यम से राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। आरोप है कि चालक ने तय लोकेशन पर न ले जाकर सस्ते कपड़े दिलाने का झांसा दिया और उसे परदेशीपुरा क्षेत्र ले गया। वहीं कथित तौर पर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद रात करीब नौ बजे आरोपी किशोरी को शनि मंदिर के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया।

थाने के करीब रहती है पीड़िता

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार पीड़िता के कुछ बयानों को लेकर संदेह के बिंदु भी सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता थाने के काफी नजदीक की रहने वाली है, इसके बावजूद उसने तत्काल पुलिस या परिजनों से संपर्क नहीं किया। इसके अलावा उसके मोबाइल से रैपिडो बुकिंग की हिस्ट्री भी डिलीट मिली है। इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।

रिपोर्ट -हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।