इंदौर मैराथन में दर्दनाक हादसा, क्या होता है 'X स्पॉट', जिसने ले ली रनर की जान!
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दिल्ली के रहने वाले 24 साल के रनर आर्यन टोडी की 21 किलोमीटर की मैराथन पूरी करने से महज 100 मीटर पहले गिरकर मौत हो गई।

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दिल्ली के रहने वाले 24 साल के रनर आर्यन टोडी की 21 किलोमीटर की मैराथन पूरी करने से महज 100 मीटर पहले गिरकर मौत हो गई। स्टेडियम के बाहर अचानक बेहोश होकर गिरे आर्यन को बचाने के लिए उनके पीछे ही दौड़ रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत ने तुरंत सीपीआर (CPR) दिया, क्योंकि उनकी नब्ज रुक चुकी थी।
डॉ. रावत के अनुसार, लंबी दूरी की दौड़ के अंतिम चरण में जरूरत से ज्यादा थकान, डिहाइड्रेशन और एड्रेनालिन रश के कारण हृदय गति रुकने का खतरा बढ़ जाता है, जिसे रनिंग की भाषा में ‘X स्पॉट’ कहा जाता है।
आर्यन को तुरंत एमवाय अस्पताल और फिर बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, मूल रूप से नेपाल का रहने वाला यह परिवार अब दिल्ली में बस चुका है। आर्यन एक नियमित रनर था और उनकी कोई बुरी आदत भी नहीं थी।
वे बिजनेस के काम से इंदौर आए थे और अपने चचेरे भाई के साथ रुके थे। डॉक्टरों का शुरुआती अनुमान कार्डियक अरेस्ट है, हालांकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।




साइन इन