one more death in indore bhagirathpura area अब तक 32; इंदौर में जहरीले पानी का कहर कायम, 65 साल की बुजुर्ग ने तोड़ा दम, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अब तक 32; इंदौर में जहरीले पानी का कहर कायम, 65 साल की बुजुर्ग ने तोड़ा दम

इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी का कहर लगातार जारी है। दूषित पानी पीकर वेंटिलेटर पर पहुंचीं 65 वर्षीय अनिता कुशवाह ने रविवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका इलाज बॉम्बे हॉस्पिटल में चल रहा था।

Mon, 2 Feb 2026 09:37 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
अब तक 32; इंदौर में जहरीले पानी का कहर कायम, 65 साल की बुजुर्ग ने तोड़ा दम

इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी का कहर लगातार जारी है। दूषित पानी पीकर वेंटिलेटर पर पहुंचीं 65 वर्षीय अनिता कुशवाह ने रविवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका इलाज बॉम्बे हॉस्पिटल में चल रहा था। इसके साथ ही भागीरथपुरा दूषित पानी हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। हालांकि, प्रशासन ने 16 मौतों के लिए ही दूषित पानी को जिम्मेदार बताया है।

मृतका के बेटे नीलेश ने बताया कि अनिता को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। 28 दिसंबर को उल्टी-दस्त की शिकायत पर उन्हें भाग्यश्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद डिस्चार्ज कर घर लाया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद 1 जनवरी को उन्हें अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। हालत लगातार गंभीर होती गई और 4 जनवरी को उन्हें अरबिंदो हॉस्पिटल से बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर में मासूम की दर्दनाक हत्या! मारकर संदूक में छिपा दिया शव

संक्रमण के बाद फेल हुई किडनी

यहां संक्रमण ने शरीर पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी किडनी फेल हो गई, जिसके चलते लगातार हेमोडायलिसिस करना पड़ा। बाद में उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया। इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और अंततः मौत हो गई।

सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने कहा कि शासन की ओर से मरीज का हायर सेंटर पर इलाज कराया गया, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें बचाया नहीं जा सका। हालांकि सवाल यह है कि अगर समय रहते हालात पर काबू पा लिया जाता तो क्या यह जान बच सकती थी?

450 से अधिक हो चुके डिस्चार्ज

अनिता कुशवाह के पति मिल से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि भागीरथपुरा दूषित पानी हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन के मुताबिक 450 से अधिक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, लेकिन दूसरी ओर तीन मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से दो आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, जिनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

रिपोर्ट- हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।