Rajnath Singh Nephew Prabhat Singh dead in indore shipra राजनाथ सिंह के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजनाथ सिंह के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर

मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज रफ्तार बस ने राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई है। उधर हादसे के बाद से बस ड्राइवर फरार है।

Fri, 12 June 2026 10:53 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
राजनाथ सिंह के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर

मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा हादसा हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह देवास से इंदौर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बेकाबू बस ने उन्हें टक्कर मार दी। ये भिड़क इतनी जोरदार थी कि प्रशांत सिंह की जान चली गई। घटना गुरुवार रात 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। इंदौर लौटते समय वह किसी जरूरी काम से रुके। जैसे ही अपना काम खत्म कर वह वापस अपनी कार की तरफ आए, उसी समय बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट आई। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रभात उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे। विशेष अनुमति पर सुबह करीब 3 बजे के आसपास उनका पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट किया गया। वहां से उन्हें बलिया ले जाया गया जहां अंतिम संस्कार किया जाना है। सभी रिशतेदार उनके अंतिम संस्कार के लिए पहुंच गए हैं।

बस ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

उधर बस ड्राइवर हादसे के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने गुरुवार रात इंदौर के शिप्रा थाने के पास अपनी कार रोकी थी। जैसी ही वह वापस कार में जाने को हुए, तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

पानी के टैंकर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर

इससे पहले गुरुवार को ही इंदौर में एक और बड़ा हादसा हो गया था। नगर निगम के पानी के टैंकर ने एक व्यस्त फ्लाईओवर पर बेकाबू होने के बाद कई गाड़ियों को टक्कर मार दी जिससे दो गाड़ी सवार घायल हो गए। सेंट्रल कोतवाली थाना प्रभारी रवींद्र पाराशर ने बताया कि पटेल ब्रिज पर हुई घटना में घायल लोगों की पहचान विकास वर्मा और टिंकू चौहान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों लोग कार में सवार थे और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फर्जी बिल घोटाले में ED का ऐक्शन, इंदौर नगर निगम के पूर्व इंजीनियर गिरफ्तार

पाराशर ने बताया, टैंकर ड्राइवर घटना के बाद फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।चश्मदीदों ने बताया कि पानी से भरा नगर निगम का टैंकर पटेल ब्रिज से गुजर रहा था तभी ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और टैंकर कई गाड़ियों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: महिला कॉन्स्टेबल ने पुलिस क्वार्टर में लगाई फांसी; छुट्टी से लौटते ही कदम

उन्होंने बताया कि टैंकर फ्लाईओवर पर करीब 200 फुट आगे तक अनियंत्रित होकर बढ़ता रहा और रास्ते में खड़े गाड़ियों को टक्कर मारता हुआ फ्लाईओवर की रैलिंग से टकराकर रुक गया। उनके अनुसार टैंकर फ्लाईओवर से नीचे नहीं गिरा जिससे बड़ा हादसा टल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तस्कर गिरफ्तार, कार से 252 Kg मादक पदार्थ जब्त

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।