Operation Honeymoon, When Plan A failed, Raja Raghuvanshi was murdered using Plan B ऑपरेशन हनीमून: 'प्लान ए' फेल हुआ तो 'प्लान बी' से किया राजा रघुवंशी का मर्डर- क्या थीं दोनों प्लानिंग?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ऑपरेशन हनीमून: 'प्लान ए' फेल हुआ तो 'प्लान बी' से किया राजा रघुवंशी का मर्डर- क्या थीं दोनों प्लानिंग?

अब सामने आया है कि पत्नी सोनम, लवर राज और हत्यारों ने मिलकर मर्डर का जो 'प्लान ए' बनाया था, वह फेल हो गया था। इसके बाद सभी ने मिलकर 'प्लान बी' पर काम किया और राजा को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की दोनों योजनाएं मेघालय से जुड़ी ही हैं।

Wed, 11 June 2025 04:39 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
ऑपरेशन हनीमून: 'प्लान ए' फेल हुआ तो 'प्लान बी' से किया राजा रघुवंशी का मर्डर- क्या थीं दोनों प्लानिंग?

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन एक नया पेंच खुल रहा है। अब सामने आया है कि पत्नी सोनम, लवर राज और हत्यारों ने मिलकर मर्डर का जो 'प्लान ए' बनाया था, वह फेल हो गया था। इसके बाद सभी ने मिलकर 'प्लान बी' पर काम किया और राजा को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की दोनों योजनाएं मेघालय से जुड़ी ही हैं।

क्या था 'प्लान ए' और क्यों हुआ कैंसिल

11 मई को सोनम और राजा की इंदौर में धूमधाम से शादी हुई थी। दोनों हनीमून मनाने के लिए 22 मई को मेघालय के शिलॉन्ग पहुंच गए थे। शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम के मुताबिक राज के साथी तीनों सुपारी किलर्स ने कबूल किया है कि सोनम जिस दिन मेघालय पहुंची थी, उसी दिन राजा को मारने का प्लान था। मगर वो प्लान फेल हो गया।

प्लान के मुताबिक सोनम सेल्फी लेने के बहाने पती राजा रघुवंशी को पहाड़ के किनारे ले जाती और फिर उसे धक्का दे देती। लेकिन 22 मई को अंधेरा हो गया था और बारिश भी हो रही थी। इसके चलते 'प्लान ए' कैंसिल करना पड़ा। इसके बाद सभी ने मिलकर 'प्लान बी' पर काम किया और राजा को मौत के घाट उतार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजा रघुवंशी को सोनम ने कैसे मरवाया, 9 घंटे के ऑपरेशन में क्या-क्या हुआ?
ये भी पढ़ें:राजा की हत्या के बाद इस रास्ते इंदौर आई सोनम, कहां रुकी और कैसे पहुंची गाजीपुर?
ये भी पढ़ें:बचपन के यार और इंदौर का कैफे, राज ने तीनों दोस्तों को हत्या के लिए कैसे मनाया?

क्या था 'प्लान बी', ऐसे दिया हत्या को अंजाम

'प्लान ए' फेल हुआ तो 'प्लान बी' पर काम किया और फिर राजा को पहाड़ी पर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। राजा और सोनम ट्रेकिंग के लिए निकले। रास्ते में तीनों हत्यारे मिले और जान-पहचान कर ली। इसके बाद सोनम ने बहाना बनाया और धीरे-धीरे ट्रैक पर चढ़ने लगी। इस बीच चारो आगे निकल गए।

फिर सभी समूह मावलखियात से वेई सावडोंग झरने के पार्किंग के पास पहुंचे। सोनल से संकेत मिलने पर विशाल ने राजा के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने राजा के शव को रियात अरलियांग में वेई सावडोंग पार्किंग स्थल के नीचे खाई में फेंक दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।