Raja murder case, Nine hours of Operation Honeymoon, this is how Sonam carried out the murder with the attackers राजा रघुवंशी को सोनम ने कैसे मरवाया, 9 घंटे के ऑपरेशन में क्या-क्या हुआ; सामने आ गया पूरा सच, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजा रघुवंशी को सोनम ने कैसे मरवाया, 9 घंटे के ऑपरेशन में क्या-क्या हुआ; सामने आ गया पूरा सच

सोनम रघुवंशी ने साथियों के साथ मिलकर 23 मई को ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को मेघालय में एक गहरी खाई में फेंक दिया था। सोनम ने इस अपराध को किलर की मदद से नौ घंटे के अंदर इस तरह अंजाम दिया था।

Wed, 11 June 2025 02:57 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
राजा रघुवंशी को सोनम ने कैसे मरवाया, 9 घंटे के ऑपरेशन में क्या-क्या हुआ; सामने आ गया पूरा सच

इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या की बात 2 जून को सामने आई थी, लेकिन सोनम रघुवंशी ने साथियों के साथ मिलकर 23 मई को ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को मेघालय में एक गहरी खाई में फेंक दिया था। सोनम ने इस अपराध को किलर की मदद से नौ घंटे के अंदर इस तरह अंजाम दिया था।

11 मई को सोनम और राजा की इंदौर में शादी हुई और हनीमून मनाने के लिए पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के शिलॉन्ग ले गई। सोनम अपने साथ तीन हत्यारों (आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी) को भी ले गई थी। इधर सोनम का प्रेमी राज घर इंदौर में रुका रहा।

23 मई को होम स्टे से किया चेक आउट

राजा सोनम ने 23 मई को करीब सुबह 5.30 बजे नोंग्रियाट के एक होटल- शिपारा होमस्टे से चेक आउट किया और आधे घंटे बाद चेरापूंजी में ट्रेकिंग के लिए निकल पड़े। हत्या के लिए गए तीनों लड़के, जो नजदीकी होमस्टे में ठहरे हुए थे, उन्होंने भी लगभग उसी समय चेक आउट किया।

ट्रेकिंग के दौरान तीनों हत्यारों से हुई मुलाकात

दोनों ने ट्रेकिंग शुरू कर दी थी। इस तरह सुबह करीब 10 बजे सोनम और राजा ने ट्रेक रूट पर करीब 2,000 कदम पूरे किए। इसी दौरान उनकी मुलाकात आनंद, आकाश और विशाल से हुई। यही वह समय था जब पांचों लोगों को एक स्थानीय गाइड ने एक साथ देखा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची? राजा की मां ने उठाया संदिग्ध ड्राइवर से जुड़ा सवाल
ये भी पढ़ें:राजा की हत्या किसने और क्यों की, मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची? सोनम ने ये बताया

हत्यारों के साथ ट्रैकिंग और सोनम की चाल

सूत्रों के मुताबिक तीनों हत्यारों ने सोनम-राजा से जान-पहचान बढ़ाई। इसी दौरान सोनम ने अपनी ट्रेकिंग की स्पीड धीमी कर दी, जबकि चारों लोग आगे बढ़ते रहे। दोपहर करीब 12.30 बजे सोनम ने राजा की मां उमा रघुवंशी को फोन किया और बातचीत के दौरान कहा कि वह पैदल यात्रा करके थक गई हैं। उमा ने अपने बेटे से भी बात की, जो उनकी आखिरी बातचीत साबित हुई।

हत्या और 'सात जन्मों का साथ' वाली पोस्ट

आधे घंटे बाद, दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच, समूह मावलखियात से वेई सावडोंग झरने के पार्किंग के पास पहुंचे। सोनल से संकेत मिलने पर विशाल ने राजा के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। अपने पति की हत्या के तुरंत बाद, दोपहर 2.15 बजे सोनम ने अपने फोन का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए किया: "सात जन्मों का साथ है"। दोपहर करीब 2.30 बजे, आरोपी ने राजा के शव को रियात अरलियांग में वेई सावडोंग पार्किंग स्थल के नीचे खाई में फेंक दिया।

इंदौर की चौबीस वर्षीय सोनम और 29 वर्षीय राजा की शादी 11 मई को हुई थी। पुलिस के अनुसार, यह शादी सोनम के राज कुशवाह के साथ रिश्ते के बावजूद हुई थी। राज सोनम के परिवार के फर्नीचर बिजनेस में अकाउंटेंट के रूप में काम करता था। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती और प्यार हुआ था। राज को ही बाद में हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में पहचाना गया।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।