Sonam came to Indore via this route after Raja murder, where did she stay and how did she reach Ghazipur? राजा की हत्या के बाद इस रास्ते इंदौर आई थी सोनम, कहां रुकी और कैसे पहुंची गाजीपुर?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजा की हत्या के बाद इस रास्ते इंदौर आई थी सोनम, कहां रुकी और कैसे पहुंची गाजीपुर?

कई सवाल थे। एक ये कि 2000 किलोमीटर की दूरी तय करके सोनम मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची? फिर सामने आया कि हत्या के बाद सोनम इंदौर भी आई थी। मामला और पेचीदा हुआ और फिर गुत्थियां उलझने लगीं। अब दोनों सवालों के जवाब सामने आए हैं।

Wed, 11 June 2025 03:32 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
राजा की हत्या के बाद इस रास्ते इंदौर आई थी सोनम, कहां रुकी और कैसे पहुंची गाजीपुर?

हनीमून मनाने मेघालय गया कपल पहले लापता हुआ फिर पति राजा रघुवंशी की हत्या की खबर सामने आई। पत्नी सोनम 17 दिन लापता रही और फिर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली। सोनम समेत उसके लवर राज पर पति की हत्या कराने के आरोप लगे। कई सवाल थे। एक ये कि 2000 किलोमीटर की दूरी तय करके सोनम मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची? फिर सामने आया कि हत्या के बाद सोनम इंदौर भी आई थी। मामला और पेचीदा हुआ और फिर गुत्थियां उलझने लगीं। अब दोनों सवालों के जवाब सामने आए हैं।

इस रास्ते आई इंदौर और यहां ठहरी

पहला सवाल, सोनम का मेघालय से इंदौर पहुंचने से जुड़ा है। आखिर सोनम किस रास्ते से और कैसे इंदौर पहुंची थी? दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सोनम रघुवंशी 25 मई को शिलॉन्ग से सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर आई थी। मामले में सामने आया है कि इंदौर पहुंचकर सोनम एक किराए के मकान में रुकी थी। हालांकि इस बात की अब तक जानकारी सामने नहीं आई है कि वहां इंदौर में कहां ठहरी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑपरेशन हनीमून के नौ घंटे, सोनम ने हत्यारों संग ऐसे दिया था हत्या को अंजाम
ये भी पढ़ें:सोनम की दोस्त और राज के सहकर्मी के बयान ने फिर उलझाई राजा के मर्डर की गुत्थी

इंदौर से गाजीपुर कैसे पहुंची?

दूसरा सवाल, सोनम का इंदौर से गाजीपुर पहुंचने से जुड़ा है। इस सवाल पर राजा की मां का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था कि सोनम की कोई मदद कर रहा है। राजा की मां ने बताया था कि सोनम के घर एक ड्राइवर भी रहता है। उन्होंने जांच कराने की बात कही थी कि सोनम ड्राइवर की मदद से ही गाजीपुर पहुंची थी। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि सोनम को एक ड्राइवर ने इंदौर से वाराणसी में ड्ऱॉप किया था, जहां से वह गाजीपुर पहुंची थी।

इंदौर की चौबीस वर्षीय सोनम और 29 वर्षीय राजा की शादी 11 मई को हुई थी। दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे। राजा रघुवंशी की हत्या की बात 2 जून को सामने आई थी, लेकिन सोनम रघुवंशी ने 23 मई को ही लवर राज कुशवाह और हत्यारों की मदद से अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करी दी थी। इसके बाद शव को मेघालय में एक गहरी खाई में फेंक दिया था।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।