How did Raj Kushwaha convince his three friends to kill Raja Raghuvanshi? बचपन के यार और इंदौर का कैफे, राज ने तीनों दोस्तों को राजा की हत्या के लिए कैसे मनाया?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बचपन के यार और इंदौर का कैफे, राज ने तीनों दोस्तों को राजा की हत्या के लिए कैसे मनाया?

पहले सामने आया था कि इन लोगों ने तीन हत्यारों को इसके लिए हायर किया था, लेकिन फिर बाद में खुलासा हुआ कि हत्या में शामिल तीनों लड़के वास्तव में हत्यारे नहीं हैं बल्कि प्रेमी राज कुशवाह के दोस्त हैं।

Tue, 10 June 2025 03:11 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
बचपन के यार और इंदौर का कैफे, राज ने तीनों दोस्तों को राजा की हत्या के लिए कैसे मनाया?

इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या की साजिश कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम और उसके लवर राज कुशवाह ने बनाई थी। पहले सामने आया था कि इन लोगों ने तीन हत्यारों को इसके लिए हायर किया था, लेकिन फिर बाद में खुलासा हुआ कि हत्या में शामिल तीनों लड़के वास्तव में हत्यारे नहीं हैं बल्कि प्रेमी राज कुशवाह के दोस्त हैं।

दोस्तों को हत्या के लिए कैसे मनाया?

अधिकारियों ने बताया कि 16 मई को राज ने हत्या की साजिश बनाने के लिए इंदौर के एक कैफे में अपने बचपन के दोस्तों (तीनों हत्यारों) से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि उसने उन्हें पैसे का लालच दिया था। राज ने अपने तीन दोस्तों को 20 मई को मेघालय भेजा, जब सोनम और उनके पति अपने हनीमून के लिए रवाना हुए थे।

तीनों दोस्तों ने राजा का किया मर्डर

इस दौरान सोनम का प्रेमी राज कुशवाह मेघालय जाने के वजाय इंदौर में ही रहा। शिलांग पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने पर्दे के पीछे से योजना बनाई और सोनम लगातार संपर्क में रहा। हत्या के दिन, सोनम अपने पति को एक सुनसान सड़क पर ले गई, जहाँ तीनों हत्यारों ने उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम की दोस्त और राज के सहकर्मी के बयान ने फिर उलझाई राजा के मर्डर की गुत्थी
ये भी पढ़ें:सोनम रघुवंशी का लवर राज क्यों नहीं गया था शिलॉन्ग? इंदौर में रुकने की ये वजह

सभी आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

फिलहाल पुलिस ने अपने पति की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, हत्या के पीछे मास्टरमाइंड उसके प्रेमी राज और हत्या को अंजाम देने वाले उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पाए जाने पर सोनम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दोस्तों के नाम और गिरफ्तारी का स्थान

तीनों आरोपियों की पहचान आनंद कुमार, आकाश राजपूत और विक्की ठाकुर के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। आनंद कुमार (23) को उत्तर प्रदेश के बीना जिले से, आकाश राजपूत (19) को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। वहीं विक्की ठाकुर (22) को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।