NRI wife raped, father-in-law turns monster in Gwalior in son absence NRI की पत्नी के साथ रेप, ग्वालियर में बेटे की गैरमोजूदगी में ससुर बना हेवान, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

NRI की पत्नी के साथ रेप, ग्वालियर में बेटे की गैरमोजूदगी में ससुर बना हेवान

ग्वालियर में एक एनआरआई की 28 वर्षीय पत्नी ने अपने 58 वर्षीय ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का पति विदेश में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है और घटना के समय वह घर पर अकेली थी। तभी ससुर ने उसके साथ हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दिया।

Wed, 4 March 2026 05:02 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
NRI की पत्नी के साथ रेप, ग्वालियर में बेटे की गैरमोजूदगी में ससुर बना हेवान

ग्वालियर में एक एनआरआई की 28 वर्षीय पत्नी ने अपने 58 वर्षीय ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का पति विदेश में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है और घटना के समय वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि रात करीब 1 बजे ससुर उसके बेडरूम में घुस आया, विरोध करने पर उसका मुंह दबाया और दुष्कर्म कर फरार हो गया।

पीड़िता ने घटना की जानकारी सास और पति को दी, लेकिन उसे चुप रहने के लिए कहा गया।पति ने उसे अपने साथ विदेश ले जाने का आश्वासन दिया। पति उसे मायके छोड़ गया और कहा कि लौटकर साथ ले जाएगा, लेकिन फिर वापस नहीं आया।इसके बाद पीड़िता ने महाराजपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र की 28 वर्षीय नवविवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी सितंबर 2023 में महाराजपुरा निवासी युवक से हुई थी। पति विदेश में नौकरी करता है और वर्ष में दो बार घर आता है, जबकि महिला सास-ससुर के साथ ग्वालियर में रहती है। शिकायत के अनुसार पति ग्वालियर आया हुआ था। रात वह अपनी ताई के साथ बाहर गया था। इसी दौरान महिला अपने कमरे में सो रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 हजार सैलरी, 300 करोड़ का ट्रांजैक्शन! रैपिडो ड्राइवर से जुड़ा हवाला स्कैम
ये भी पढ़ें:राजस्थान में होली खेल रहे छात्रों के ऊपर गिरा लोहे का फ्रेम, हादसे में 20 घायल
ये भी पढ़ें:अलवर में चिता स्थल पर दीपक जलाने को लेकर खूनी झगड़ा, महिला की मौत

रात करीब 1 बजे उसे शरीर पर हरकत महसूस हुई। आंख खुली तो देखा कि ससुर बिस्तर पर मौजूद था और उसके साथ अशोभनीय हरकत कर रहा था। विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश पर आरोप है कि ससुर ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

घटना के अगले दिन सुबह पीड़िता ने सास और पति को पूरी बात बताई, लेकिन आरोप है कि दोनों ने परिवार की इज्जत का हवाला देकर उसे चुप रहने को कहा। पति ने यह भरोसा भी दिलाया कि वह जल्द ही उसे अपने साथ विदेश ले जाएगा। शिकायत के मुताबिक इसके बाद भी ससुर उसके आसपास मंडराता रहा और दोबारा गलत हरकत करने की कोशिश करता रहा, जिससे वह लगातार भय और तनाव में रही।

घटना के बाद पति ने पीड़िता को यह भी कहा कि वह उसे अब अपने साथ विदेश ले जाएगा।पति ने बाहर जाने का कह कर पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया और कहा कि लौटकर आएगा तो सीधे उसे अपने साथ विदेश ले जाएगा। इसके बाद महिला इंतजार ही करती रही।न पति लेने आया न ही ससुराल वालों ने कोई संपर्क रखा। पति से संपर्क किया तो पता लगा कि वह तो विदेश चला गया है और बातचीत नहीं कर रहा। इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी और इसके बाद वह महाराजपुरा थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।