ahmedabad-rapido-driver-hawala-Cricket-betting-550-crore-ed-probe 10 हजार की सैलरी, 300 करोड़ का ट्रांजैक्शन! रैपिडो ड्राइवर के खाते से चला 550 करोड़ का हवाला खेल, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

10 हजार की सैलरी, 300 करोड़ का ट्रांजैक्शन! रैपिडो ड्राइवर के खाते से चला 550 करोड़ का हवाला खेल

गुजरात के अहमदाबाद में 10 से 12 हजार रुपये महीना कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन का मामला सामने आया है। इसके बाद ED ने 550 करोड़ रुपये के अवैध क्रिकेट सट्टा और शेयर बाजार हेरफेर रैकेट का पर्दाफाश किया है।

Wed, 4 March 2026 04:49 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share
10 हजार की सैलरी, 300 करोड़ का ट्रांजैक्शन! रैपिडो ड्राइवर के खाते से चला 550 करोड़ का हवाला खेल

गुजरात के अहमदाबाद में 10 से 12 हजार रुपये महीना कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन का मामला सामने आया है। इसके बाद ED ने 550 करोड़ रुपये के अवैध क्रिकेट सट्टा और शेयर बाजार हेरफेर रैकेट का पर्दाफाश किया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि जांच एजेंसियों ने संदिग्ध बैंक गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की। ड्राइवर प्रदीप ओडे के खाते में भारी-भरकम लेनदेन ने अधिकारियों को चौंका दिया। इसके बाद ED ने मामले की गहराई से जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि ओडे का बैंक खाता कथित तौर पर अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और शेयर बाजार में हेरफेर से जुड़े पैसों को ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पूछताछ में प्रदीप ओडे ने स्वीकार किया कि उसने अपना बैंक खाता किरण परमार नामक व्यक्ति को 25 हजार रुपये में किराये पर दिया था। उसे हर चेक पर साइन करने के बदले 400 रुपये मिलते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में होली खेल रहे छात्रों के ऊपर गिरा लोहे का फ्रेम, हादसे में 20 घायल
ये भी पढ़ें:अलवर में चिता स्थल पर दीपक जलाने को लेकर खूनी झगड़ा, महिला की मौत

ओडे की पहचान दस्तावेजों के आधार पर ‘प्रदीप एंटरप्राइज’ नाम से एक फर्म बनाई गई। इसके अलावा ‘कमलेश ट्रेडिंग’ और ‘रौनक ट्रेडर्स’ नाम की दो अन्य कंपनियां भी कागजों पर खड़ी की गईं। जांच में पाया गया कि 2024 में रजिस्टर इन कंपनियों का कोई वास्तविक कारोबार नहीं था, लेकिन इनके खातों में कुल 550 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्ज हुआ।

ईडी के अनुसार, तीन अलग-अलग कंपनियों के खातों में क्रमशः 80.50 करोड़, 52.11 करोड़ और 22.86 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। जांच में शेयर बाजार में सर्कुलर ट्रेडिंग और पेनी स्टॉक के जरिए कीमतों में फर्जी उछाल लाने की साजिश का भी खुलासा हुआ।

साथ ही ‘इम्पैक्ट गुरु’ प्लेटफॉर्म के जरिए संदिग्ध दान और एक गांधीधाम स्थित कारोबारी के व्यक्तिगत खर्चों, जिसमें महंगी शादी के आयोजन शामिल हैं- इसकी भी जांच की जा रही है। कंपनी पंजीकरण में इस्तेमाल बैंक खातों का संबंध शेख मोइन मोहम्मद शफी से भी जुड़ा मिला है। ईडी अब पूरे मनी ट्रेल की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आगे और गिरफ्तारियां और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई संभव है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।