rajasthan-khairthal-tijara-bansur-deepak-dispute-woman-death अलवर में चिता स्थल पर दीपक जलाने को लेकर खूनी झगड़ा, महिला की मौत, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

अलवर में चिता स्थल पर दीपक जलाने को लेकर खूनी झगड़ा, महिला की मौत

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में चिता स्थल पर दीपक जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। खैरथल-तिजारा जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए हमले में एक महिला की मौत हो गई।

Wed, 4 March 2026 02:19 PMRatan Gupta वार्ता, अलवर
share
अलवर में चिता स्थल पर दीपक जलाने को लेकर खूनी झगड़ा, महिला की मौत

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में चिता स्थल पर दीपक जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। खैरथल-तिजारा जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए हमले में एक महिला की मौत हो गई।

थाना प्रभारी राजेश यादव ने बुधवार को बताया कि हाजीपुर के पास सीतावाली गांव निवासी बाबूलाल यादव के पिता का एक वर्ष पहले निधन हो गया था। बाबूलाल ने अपने खेत में ही उनका दाह संस्कार किया था और वह रोजाना चिता स्थल पर दीपक जलाता था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान से आई ‘सिंधी घियर’ की मिठास, 79 साल बाद भी होली पर छाई
ये भी पढ़ें:धारदार हथियार से किया था हमला…, एमपी में 2 पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, देर शाम शुरू हुआ विवाद रात करीब 11 बजे हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बाबूलाल और उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में बाबूलाल यादव और रवि देवी (38) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहले बानसूर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटपूतली रेफर कर दिया गया। रवि देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।