An iron frame fell on students playing Holi in Rajasthan, injuring 20. राजस्थान में होली खेल रहे छात्रों के ऊपर गिरा लोहे का फ्रेम, हादसे में 20 घायल, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान में होली खेल रहे छात्रों के ऊपर गिरा लोहे का फ्रेम, हादसे में 20 घायल

 मंगलवार को अजमेर हाईवे पर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान लगभग 20 छात्र घायल हो गए। ये हादसा लोहे का फ्रेम गिरने के कारण हुआ था।

Wed, 4 March 2026 02:54 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भाषा, जयपुर
share
राजस्थान में होली खेल रहे छात्रों के ऊपर गिरा लोहे का फ्रेम, हादसे में 20 घायल

राजस्थान के अधिकतर जिलों में बुधवार को धुलंडी उत्सव मनाया गया। इससे एक दिन पहले कुछ क्षेत्रों में चंद्र ग्रहण के कारण आंशिक रूप से होली मनाई गई थी। दूसरी ओर, मंगलवार को अजमेर हाईवे पर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान लगभग 20 छात्र घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि डीजे सेटअप के पास लगाया गया लोहे का चौकोर फ्रेम और क्रेननुमा ढांचा होली उत्सव के दौरान छात्रों पर गिर गई। घायल छात्रों में से 17 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलवर में चिता स्थल पर दीपक जलाने को लेकर खूनी झगड़ा, महिला की मौत
ये भी पढ़ें:धारदार हथियार से किया था हमला…, एमपी में 2 पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज

छात्र वर्षा नृत्य (रेन डांस) में भाग ले रहे थे, तभी यह ढांचा गिर गया। राज्य के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही गुलाल अर्पित कर उत्सव की शुरुआत हुई। जयपुर के प्रसिद्ध गोविंददेवजी मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे और उत्सव में भाग लिया। जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर ब्रज परंपरा के अनुरूप होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फूलों और रंगों से आगंतुकों के साथ होली खेली।

जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर मंदिर के बाहर भी स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने बड़ी संख्या में उत्सव में भाग लिया। अजमेर के पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटक शामिल हुए। हजारों लोग मेले के मैदान में जुटे, डीजे संगीत पर नाचे और रंगों से खेलते रहे। विभिन्न जिलों में पुलिस लाइन में भी पुलिसकर्मियों ने होली का उत्सव मनाया।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।