धनबाद में पुलिस-बदमाश के बीच ठाएं-ठाएं, मुठभेड़ में प्रिंस खान के 2 गुर्गों को लगी गोली
वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। सोमवार की अल सुबह धनबाद और रांची की स्पेशल पुलिस टीम ने मुठभेड़ में प्रिंस खान के दो गुर्गों के पैर में गोली मारी। पुलिस गिरफ्त से भाग रहे तीसरे आरोपी की भागने के दौरान पैर टूट गई।

वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। सोमवार की अल सुबह धनबाद और रांची की स्पेशल पुलिस टीम ने मुठभेड़ में प्रिंस खान के दो गुर्गों के पैर में गोली मारी। पुलिस गिरफ्त से भाग रहे तीसरे आरोपी की भागने के दौरान पैर टूट गई।केंदुआडीह भगाबांध चानक के पास हुई मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के करकेंद श्याम कोठी निवासी विक्की डोम और पलामू जिले के अमन सिंह उर्फ कुबेर को पैर में गोली लगी।
पुलिस लगातार प्रिंस के गुर्गों की धर-पकड़ में जुटी थी। जब पुलिस का सामना विक्की डोम और अमन उर्फ कुबेर से हुआ तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पांव के घुटने के नीचे के हिस्से में गोली लगी। घटना के बाद आनन फानन में विक्की और कुबेर को नावाडीह स्थित सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर पैर टूटने के बाद अफजल उर्फ अमन को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पाकर एसएसपी प्रभात कुमार खुद मुठभेड़ वाले स्थल पर पहुंचे।
तीनों प्रिंस खान के इशारे पर कर रहे थे काम
पुलिस की गोलियों का शिकार बने विक्की डोम हार्डकोर अपराधी रहा है। उस पर केंदुआडीह और आसपास के थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसे संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अमन सिंह उर्फ कुबेर पिछले कुछ दिनों से पलामू में प्रिंस गिरोह की कमान संभाल रहा था। उसका सुजीत सिन्हा गिरोह से भी संबंध होने की बात कही जा रही है।
हत्या के केस में अपील बेल पर बाहर है अफजल उर्फ अमन
अफजल उर्फ अमन वासेपुर के वासेपुर नीचे मोहल्ला में रहता है। वह वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के साले टुन्ना खान का पुत्र है। वर्ष 2017 में वासेपुर में हुई अरबाज उर्फ विक्की की हत्या में उसे निचली अदालत से उम्र कैद की सजा हुई थी। फिलहाल वह अपील बेल पर जेल से बाहर है। उसके प्रिंस खान से नजदीकी संबंध का पुलिस को पता चला है।
प्रिंस खान के कई गुर्गे हैं पुलिस हिरासत में
प्रिंस खान से नजदीकी होने के संदेह में धनबाद पुलिस की विशेष टीम कई लड़कों से पूछताछ कर रही है। इसमें मटकुरिया में मेडिकल दुकान चलाने वाला शादाब, वासेपुर के रफीक बावर्ची का पुत्र बाबू, पलामू के क्रिकेटर रौनक कुमार सिंह, केंदुआडीह का सोनू नायक सहित अन्य शामिल हैं।




साइन इन