new twist in the Indore Raja Raghuvanshi murder case, police gave clean chit to two accused इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर मामले में नया मोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दी क्लीनचिट; चार्जशीट से हटाए नाम, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर मामले में नया मोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दी क्लीनचिट; चार्जशीट से हटाए नाम

शिलांग की ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि शुरुआती दौर में उपलब्ध परिस्थितियों और सूचनाओं के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गई थी। लेकिन बाद की जांच और सत्यापन में इस मामले में उनकी कोई भूमिका सामने नहीं आई।

Wed, 4 Feb 2026 12:44 AMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर, मध्य प्रदेश
share
इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर मामले में नया मोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दी क्लीनचिट; चार्जशीट से हटाए नाम

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मामले में पहले गिरफ्तार किए दो आरोपियों को पुलिस ने क्लीन चिट देते हुए उनके नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किए हैं। इससे पहले पुलिस ने दोनों को साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि जांच में उनके खिलाफ न तो हत्या से जुड़ा कोई सबूत मिला और न ही सबूत नष्ट करने के आरोपों की पुष्टि हो सकी। ऐसे पुलिस ने उन्हें दोषमुक्त करते हुए छोड़ दिया। जिसके बाद इससे चर्चित केस में शिलांग पुलिस की जांच पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

गार्ड और बिल्डिंग मालिक को पुलिस ने छोड़ा

पुलिस से क्लीन चिट पाने वाले दोनों आरोपियों की पहचान बलवीर अहिरवार (गार्ड) और लोकेंद्र सिंह तोमर (बिल्डिंग मालिक) के रूप में हुई है। शिलांग पुलिस द्वारा इन दोनों आरोपियों को शुरुआत में इस शक में हिरासत में लिया गया था कि उन्होंने मामले से जुड़े अहम सबूत छिपाए या उनके साथ छेड़छाड़ की। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद मृतक की पत्नी सोनम, लोकेंद्र की हीरा नगर स्थित बिल्डिंग में ही रुकी थी।

ब्रोकर ने सोनम को छुपने के लिए दिलवाया था रूम

ब्रोकर शिलोम जेम्स ने उसको रूम किराए पर दिलवाया था। जिसका रेंट एग्रीमेंट विशाल के नाम से हुआ था । विस्तृत और गहन जांच के बाद पुलिस ने उनकी संलिप्तता से इनकार कर दिया। जबकि शुरुआत में शिलांग पुलिस ने शिलोम जेम्स के साथ साथ बलवीर और लोकेंद्र को भी गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताई आरोपियों को क्लीन चिट देने की वजह

शिलांग की ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि शुरुआती दौर में उपलब्ध परिस्थितियों और सूचनाओं के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गई थी। लेकिन बाद की जांच और सत्यापन में इस मामले में उनकी कोई भूमिका सामने नहीं आई। इसलिए उन्हें दोषमुक्त कर रिहा कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जबलपुर में ब्रिज से गिरकर कार व बाइक पर जा गिरा हाइवा, खतरनाक हादसे में 2 की मौत
ये भी पढ़ें:MP में शख्स ने बछड़े का सिर काटकर गाय के सामने टांग दिया, बताई चौंकाने वाली वजह
ये भी पढ़ें:कुत्तों के आतंक से पलायन, MP में कहां मकानों पर लगे 'बिकाऊ है' के पोस्टर
ये भी पढ़ें:महीनों तक कोमा में रहा, अब तोड़ा दम; MP जहरीले कफ सिरप का शिकार बना एक और मासूम

पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। सबूत नष्ट करने के आरोप में शुरू में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से अब सिर्फ एक आरोपी शिलोम के खिलाफ ही कार्रवाई जारी है। उधर हत्या के मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह सहित अन्य आरोपित फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उसकी जमानत याचिका पहले ही अदालत द्वारा खारिज की जा चुकी है और उसके खिलाफ जांच जारी है।

रिपोर्ट- हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।