makan bikau hai posters in madhya pradesh ratlam madhya pradesh कुत्तों के आतंक से पलायन, MP में कहां मकानों पर लगे 'बिकाऊ है' के पोस्टर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कुत्तों के आतंक से पलायन, MP में कहां मकानों पर लगे 'बिकाऊ है' के पोस्टर

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में कुत्तों का ऐसा आतंक है कि लोग पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। जावरा शहर स्थित रत्नराज परिसर में आवारा कुत्तों के आतंक से रहवासी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

Tue, 3 Feb 2026 10:38 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, रतलाम
share
कुत्तों के आतंक से पलायन, MP में कहां मकानों पर लगे 'बिकाऊ है' के पोस्टर

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में कुत्तों का ऐसा आतंक है कि लोग पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। जावरा शहर स्थित रत्नराज परिसर में आवारा कुत्तों के आतंक से रहवासी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी में आए दिन बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों पर कुत्तों के हमले हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के बाद लोग अपने मकान बेचने पर मजबूर हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाला एक डॉग लवर्स परिवार इन आवारा कुत्तों को संरक्षण देता है। जब भी कोई रहवासी कुत्तों को भगाने या विरोध करने की कोशिश करता है, तो उक्त परिवार उनसे विवाद करने लगता है। रहवासियों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद पुलिस और स्थानीय प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय डॉग लवर्स को ही संरक्षण दे रहा है, जिससे स्थिति और बिगड़ती जा रही है।

कई लोगों ने अपने घरों पर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर लगाए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाला एक डॉग लवर्स परिवार इन आवारा कुत्तों को संरक्षण देता है। इन घटनाओं से कॉलोनी के बच्चों और महिलाओं में खासा डर है। प्रशासनिक अनदेखी से परेशान होकर अब कॉलोनीवासियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है, लोगों ने मजबूरी में अपने-अपने घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा दिए हैं।

कुत्तों के बढ़ते आतंक का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कॉलोनी में आने-जाने वाले लोगों पर आवारा कुत्ते भौंकते, लपकते और हमला करने की कोशिश कर रहे हैं, इन घटनाओं से कॉलोनी के बच्चों और महिलाओं में खासा डर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सुरक्षा नहीं मिल सकती, तो यहां रहना संभव नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: खरगोन में नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार को लेकर बवाल, 10 घायल, क्यों हुआ विवाद?
ये भी पढ़ें:MP में MBBS छात्र ने की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी
ये भी पढ़ें:दौड़ते हुए विधायक जी के किस्से बताने वाले जतिन बुरे फंसे, MP में FIR दर्ज
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।