heavy vehicle Hyva fell from bridge in Jabalpur, landing on a car and a bike, resulting two deaths MP में ब्रिज से गिरकर कार व बाइक पर जा गिरा हाइवा; हादसे में 2 की मौत, शुक्ला परिवार के 5 सदस्य घायल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में ब्रिज से गिरकर कार व बाइक पर जा गिरा हाइवा; हादसे में 2 की मौत, शुक्ला परिवार के 5 सदस्य घायल

पता चला है कि कार सवार परिवार भोपाल का रहने वाला है और शादी में रीवा जा रहा था। हादसा इतना भयानक था कि ओवरब्रिज से गिरने के बाद हाइवा पूरी तरह बिखर गया, खासकर उसका इंजन वाला हिस्सा पूरी तरह फैल गया था।

Tue, 3 Feb 2026 11:07 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुर, मध्य प्रदेश
share
MP में ब्रिज से गिरकर कार व बाइक पर जा गिरा हाइवा; हादसे में 2 की मौत, शुक्ला परिवार के 5 सदस्य घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब नेशनल हाईवे पर बने ब्रिज के ऊपर से गुजर रहा एक तेज रफ्तार एक हाइवा अनियंत्रित होकर पुल से नीचे से आ गया और वहां से गुजर रही कार और बाइक पर जा गिरा। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतकों का मर्ग कायम कर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया है, लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के उपचार के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं।

गिरने के बाद टूटकर बिखर गया पूरा हाइवा

यह हादसा जबलपुर जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के कैथरा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग जबलपुर-भोपाल क्रमांक 45 पर देखने को मिला। जब यहां बने ओवरब्रिज से गुजर रहा एक हाइवा अनियंत्रित होकर नीचे सर्विस रोड पर चल रही कार पर जा गिरा। इस दौरान वहां से गुजर रही एक बाइक भी हाईवा की चपेट में आकर दब गई। हादसे में हाइवा के ड्राइवर और बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार 5 लोग घायल हैं। पता चला है कि कार सवार परिवार भोपाल का रहने वाला है और शादी में रीवा जा रहा था। हादसा इतना भयानक था कि ओवरब्रिज से गिरने के बाद हाइवा पूरी तरह बिखर गया, खासकर उसका इंजन वाला हिस्सा पूरी तरह फैल गया था।

भोपाल से रीवा जा रहा था शुक्ला परिवार

शहपुरा टीआई प्रवीण धुर्वे ने हादसे के लिए हाइवा ड्राइवर की गलती को जिम्मेदार बताया, साथ ही उन्होंने मामले की जांच जारी रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि घायल शुक्ला परिवार भोपाल का रहने वाला बताया जा रहा है और वह शादी समारोह में शामिल होने रीवा जा रहा था। कार में एक महिला सहित कुल पांच लोग सवार थे। हादसे से करीब एक घंटे पहले परिवार ने हाईवे किनारे स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया था। हादसे में मारे गए हाईवा ड्राइवर की पहचान अंकित मलिक (31 वर्ष), पिता मेहर सिंह मलिक, निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है, वहीं बाइक चालक की पहचान बलराम अवस्थी (64), पिता फकीरचंद अवस्थी, निवासी नटवारा जबलपुर जिले के रूप में हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में शख्स ने बछड़े का सिर काटकर गाय के सामने टांग दिया, बताई चौंकाने वाली वजह
ये भी पढ़ें:कुत्तों के आतंक से पलायन, MP में कहां मकानों पर लगे 'बिकाऊ है' के पोस्टर
ये भी पढ़ें:MP में लॉ छात्र ने RTI के तहत मांगी सूचना, बिजली कंपनी बोली- पहले 4 लाख जमा कराओ
ये भी पढ़ें:महीनों तक कोमा में रहा, अब तोड़ा दम; MP जहरीले कफ सिरप का शिकार बना एक और मासूम

हादसे की सूचना मिलने पर पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह ने X पर लिखा, ‘जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहपुरा क्षेत्र में ओवरब्रिज से हाईवा के कार पर गिरने की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुःखद घटना के बारे में संबंधितों से जानकारी प्राप्त कर घायलों के त्वरित तथा बेहतर उपचार की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देश दिए हैं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकमय परिवारजन के साथ हैं। मां नर्मदा जी से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभप्रदान करें तथा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति !’

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।