mp weather yellow alert for rain thunderstorm and lightning in these districts for 5 days एमपी में आंधी बारिश का येलो अलर्ट; 5 दिन इन जिलों में मौसम रहेगा खराब?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी में आंधी बारिश का येलो अलर्ट; 5 दिन इन जिलों में मौसम रहेगा खराब?

मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार से अगले 5 दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि फसलों को भी नुकसान हो सकता है। 

Sun, 29 March 2026 04:49 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
एमपी में आंधी बारिश का येलो अलर्ट; 5 दिन इन जिलों में मौसम रहेगा खराब?

Madhya Pradesh Weather Forecast: मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रविवार से लेकर कुल 5 दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना है। इसको लेकर एमपी के अलग-अलग हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। आंधी बारिश से तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। आंधी बारिश से फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है।

अगले 24 घंटे में इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं (आंधी) के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है। इसको लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

30 मार्च को इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 30 मार्च को भी एमपी के नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सिहोर, होशंगाबाद, रायसेन, भोपाल, गुना, विदिशा, श्योपुरकलां, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

31 मार्च को कहां-कहां बारिश का येलो अलर्ट

IMD ने 31 मार्च को खरगौन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, रायसेन, सिहोर, रायसेन, भोपाल, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं (आंधी) के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मार्च तक बरतें बेहद सावधानी, यूपी सरकार ने मौसम के बिगड़े तेवर से किया सतर्क

1 अप्रैल को इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पहली अप्रैल को राज्य के श्योपुरकलां, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, रायसेन, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, राजगढ़, भोपाल, सिहोर, आगर मालवा, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, धार, झाबुआ, अलिराजपुर, बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर, हरदा, देवास, इंदौर, शाजापुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं (आंधी) के साथ हल्की बारिश में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून-टिहरी में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; उत्तराखंड में 3 दिन तक कैसा मौसम

दो अप्रैल को किन जिलों में आंधी बारिश?

मौसम विभाग ने दो अप्रैल को मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, धार, झाबुआ, अलिराजपुर, बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, इंदौर, सिहोर, आगर मालवा, शाजापुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, होशंगाबाद, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं (आंधी) के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में 5 दिन अलग-अलग तारीख पर बारिश; चलेंगी तेज हवाएं, पूरे हफ्ते का हाल
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।